भरतपुर

Rajasthan Crime : BJP के पूर्व विधायक के घर में हमला, भाई-चाचा को पीटा, जानें क्या है मामला

Rajasthan Crime : भरतपुर में भाजपा के पूर्व विधायक बच्चू सिंह बंसीवाल के घर पर लाठियों और डंडे से हमला किया गया। चचेरे भाई, चाचा और छोटे भाई से जमकर मारपीट की। जानें पूरा मामला।
2 min read
Feature image
घायल आरबीएम अस्पताल में भर्ती, गांव पुलिस तैनात। फोटो पत्रिका

Rajasthan Crime : भरतपुर में भाजपा के पूर्व विधायक बच्चू सिंह बंसीवाल के घर पर गुरुवार सुबह 10 बजे करीब 50 हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने पूर्व विधायक के चचेरे भाई, चाचा और छोटे भाई से जमकर मारपीट की। पूर्व विधायक के भाई कमल सिंह ने बताया कि गांव की एक युवक, युवती को लेकर फरार हो गया। वह युवक हमारे समाज का है। जिस पर ग्रामीणों ने हम पर युवक की मदद करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर रुदावल थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। गांव में तनाव है, जिस वजह से पुलिस बल तैनात की गई है। उधर आरोपी पक्ष फरार हो गए हैं। पुलिस ने कमल सिंह के पर्चा बयान पर एफआइआर दर्ज की है।

50 लोगों ने घर पर हमला बोला

बयाना एडिशनल एसपी हरिराम कुमावत इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक के छोटे भाई कमल सिंह घर पर खाना खा रहे थे। इस बीच करीब 50 लोगों ने घर पर हमला बोल दिया। इसमें से कई लोगों पर लाठी-डंडे थे। आरोपियों ने कमल सिंह, सुनील और चंपालाल को पीटा।

कमल सिंह को आरबीएम अस्पताल में भर्ती

हरिराम कुमावत ने आगे बताया कि घायल कमल सिंह को आरबीएम अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा। कमल का पर्चा बयान दर्ज कर लिया गया हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

घटना में 3 लोगों को चोट आई

कमल सिंह ने इस घटना के बारे में कहा कि कुछ दिन पूर्व गांव के ही अलग-अलग जाति के एक लड़का और लड़की भाग गए। इसमें लड़का हमारे समाज का है। जिस वजह से गांव के लोगों को शंका है कि भागने में हमने लड़के की मदद की है। इसको लेकर घर पर हमला हुआ है। घटना में परिवार के 3 लोगों को चोट आई है। मेरे चाचा चंपालाल और उनका लड़का सुनील भी घायल है।

Updated on:
12 Sept 2025 11:44 am
Published on:
12 Sept 2025 11:26 am