भरतपुर

Bharatpur : भरतपुर में नॉन वेंडिंग जोन से हटाया गया अतिक्रमण, फिर नगर निगम आयुक्त ने दिया बड़ा तोहफा

Bharatpur : भरतपुर में पहले नॉन वेंडिंग जोन से अतिक्रमण हटाया गया। फिर भरतपुर शहर को नगर निगम आयुक्त ने तोहफा दिया।

less than 1 minute read
Bharatpur non-Vending zone Encroachment removed then Municipal Commissioner gave a big gift
भरतपुर. कन्नी गुर्जर चौहारे के पास कार्रवाई करती नगर निगम की जेसीबी मशीन। फोटो पत्रिका

Bharatpur : भरतपुर शहर में नॉन वेंडिंग जोन में रेहड़ी व दुकान लगा रहे व्यापारियों को नगर निगम की ओर से सोमवार को भी हटाया गया। सुबह 7 बजे से ही नगर निगम टीम की ओर से लकड़ी के खोखा व रेहड़ी आदि को जब्त किया गया।

बताते हैं कि नॉन वेंडिंग जोन में रेहड़ी व अस्थाई दुकानों से बाजार में जाम की स्थिति रहती है। इसके लिए हाइकोर्ट में रिट लगाई गई थी। इसको हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। इसके तहत राजा मानसिंह सर्किल से लेकर एसपी ऑफिस तक व इधर राजा मान सिंह सर्किल से जिला कलक्ट्रेट तक अस्थाई अतिक्रमण हटाए गए।

जेसीबी से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया

कला मन्दिर स्कूल के सामने कई साल से सब्जी मंडी चल रही थी। इसे पहले व्यापारियों को सूचित कर खाली कराया गया। इसके बाद जेसीबी से अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। सड़क पर खड़ी रेहड़ी व खोखों को हटाया व जब्ती की कार्रवाई की गई।

अस्थायी सब्जी विक्रेताओं को किया जाएगा शिफ्ट

नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने बताया कि वेंडिंग जोन में इन व्यापारियों के पुरानी सब्जी मंडी के पीछे खाली पड़े भूखंड को मॉर्डन सब्जी मंडी के रूप मेें विकसित किया जाएगा। इसके बीच में 10 फुट की रोड़ तैयार की जाएगी। दोनों ओर दुकानों को विकसित किया जाएगा। इसमें आमने-सामने दुकान होंगी। जहां अस्थायी सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट किया जाएगा।

Published on:
10 Mar 2026 11:01 am