भरतपुर

Bharatpur : विधायक ऋतु बनावत से जनता की मांग, ‘नहीं चाहिए रेलवे फाटक पर पुल लेकिन पैसेंजर ट्रेन रोको’

Bharatpur : राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास शहर के लोगों ने विधायक डॉ. ऋतु बनावत को पत्र लिखकर मांग की है कि रेलवे फाटक के ऊपर पुल नहीं बनाया जाए। साथ ही असरवा पैसेंजर ट्रेन को रुकवाने की भी मांग की और ज्ञापन सौंपा है।

3 min read
विधायक डॉ. ऋतु बनावत। फाइल फोटो पत्रिका

Bharatpur : राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास शहर के लोगों ने विधायक डॉ ऋतु बनावत को पत्र लिखकर मांग की है कि रेलवे फाटक के ऊपर पुल नहीं बनाया जाए। इससे दर्जनों मकान दुकान टूटेंगे तथा शहर की रौनक व भव्यता भी जाएगी। क्योंकि शहर में रेल लाइन के ऊपर पूर्व में ही बाईपास पर ओवरब्रिज बन चुका है। अब शहर में इसको बनाने की कोई जरूरत नहीं है।

भाकिसं के अरुण परमार ने बताया कि शहर में रेलवे फाटक के पास रेलवे विभाग की ओर से मिट्टी एवं पानी की जांच का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें बताया गया है कि रेलवे विभाग की ओर से फाटक को बन्द कर रेलवे लाइन के दोनों तरफ 650-650 मीटर शहर के बीचोबीच में होकर रेलवे ओवर ब्रिज की डीपीआर तैयार कराई जा रही है। जिससे हमारे शहर की भव्यता एवं व्यवस्था खराब हो जाएगी और आम जनता के मकान, दुकान एवं बाजार पूरी तरह से खत्म हो जाएगा।

ये भी पढ़ें

Jaipur Crime : जयपुर में गर्भवती महिला से छेड़छाड़ मामले में मचा हड़कंप, दो पुलिसकर्मी निलम्बित, आरोपी की तलाश में जुटी टीमें

बाजार से टूट जाएगा सम्पर्क, केन्द्र सरकार का खर्च होगा करोड़ों रुपए

वहीं रेलवे फाटक के दूसरी तरफ से डहर क्षेत्र, सिंघावली रोड एवं पुरा मालौनी चकसामरी के लोगों का बाजार से सम्पर्क टूट जाएगा। जबकि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में केन्द्र सरकार का करोड़ों रुपया खर्च होगा। जबकि रेलवे फाटक को सुचारू रखते हुए मात्र दो कर्मचारी से इसे जारी रखा जा सकता है। जिसमें केन्द्र सरकार को अनावश्यक खर्च से बचा जा सकता है।

रेलवे फाटक पर न्यूनतम हो जाएगा यातायात का दवाब

वही यातायात की बात की जाए तो भरतपुर रोड सपाट पर राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड बन चुका है। अधिकांश बसें रुकने लग गई है। इसलिए सरकारी एवं प्राइवेट बसों, टैम्पो का संचालन बस स्टैंड व हाइवे बाईपास से होगा। जिससे यातायात का दवाब रेलवे फाटक पर न्यूनतम हो जाएगा।

रूपवास. रेलवे स्टेशन पर असरवा ट्रेन के ठहराव को लेकर विधायक डॉ. ऋतु बनावत को ज्ञापन देते लोग। फोटो पत्रिका

असरवा पैसेंजर ट्रेन को रुकवाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

रूपवास शहर के रेलवे स्टेशन पर आगरा केंट से असरवा अहमदाबाद के मध्य चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के ठहराव को बंद कर देने पर लोगों ने रेलमंत्री के नाम एक ज्ञापन विधायक डॉ. ऋतु बनावत को सौंपा। विधायक ने रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा, डब्बू बंसल, चंद्रकेश चौहान, बलवीर चौधरी, राजकुमार आदि से मिलकर ट्रेन के ठहराव के लिए जल्द ही दिल्ली जाकर रेलमंत्री से मिलने का आश्वासन दिया।

विधायक ने किया सदस्यों व शहरवासियों को आश्वस्त

वही समिति के सदस्यों व शहरवासियों को आश्वस्त किया कि ट्रेन के स्टॉपेज को बंद करना रेलवे विभाग की हठधर्मिता है। जिसको सहन नहीं किया जाएगा। क्योंकि रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद की ओर सबसे अधिक सवारियां आती जाती है। वही अहमदाबाद के लिए कोई ट्रेन भी नहीं है तथा इन गाड़ियों का पूर्व में ठहराव था। अब फिर से चालू किया जाए।

विधायक ने कहा कि जब उक्त ट्रेन इसी मार्ग से चल रही है तो फिर स्टॉपेज को बंद करना समझ से परे हैं। अगर जल्द ही स्टॉपेज नहीं किया गया तो संघर्ष समिति के बैनर तले अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा की अगुवाई में आंदोलन कर रेलवे स्टेशन पर धरना प्रदर्शन व ज्ञापन दिया जाएगा। जबकि शहर का रेलवे स्टेशन राजस्व की दृष्टि से कमाई में अव्वल है। इस स्टेशन से सबसे अधिक रिजर्वेशन की टिकट भी बनती है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : 5 किलो वाले घरेलू सिलेंडर पर बड़ा अपडेट, गैस कंपनियों ने दी प्रवासी श्रमिकों और छात्रों को बड़ी राहत
Published on:
13 Apr 2026 02:19 pm
Also Read
View All