भरतपुर

Bharatpur: 60 फीट चौड़ी होगी गोलपुरा से मथुरा बायपास तक सड़क, अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

Bharatpur Cncroachment Action: भरतपुर में सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। गोलपुरा रोड से मथुरा बायपास तक तीन चरणों में अभियान चलाकर सड़क को 60 फीट चौड़ा किया जाएगा।

2 min read
Apr 13, 2026
अतिक्रमण हटाते हुए स्थानीय लोग। फोटो- पत्रिका

भरतपुर। नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत सोमवार को गोलपुरा रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। यह कार्रवाई निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान कई लोगों ने स्वयं ही अपने अतिक्रमण हटा लिए और संबंधित दस्तावेज अधिकारियों को दिखाए, जबकि जिन लोगों ने निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाया, उनके निर्माण निगम ने मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिए।

यह वीडियो भी देखें

ये भी पढ़ें

Nikay-Panchayat Election: जानिए कब पंचायत-निकाय चुनाव करवाना चाहती है भजनलाल सरकार, हाईकोर्ट में कही बड़ी बात

गोलपुरा रोड से मथुरा बायपास तक सड़क चौड़ीकरण के लिए बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने की योजना बनाई गई है। इस अभियान को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसका पहला चरण सोमवार से शुरू हुआ। पहले चरण में अग्रसेन कॉलेज से जमुना की बगीची तक बने अवैध निर्माणों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों का उपयोग किया गया और कई स्थायी व अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया।

पहले दिया था नोटिस

नगर निगम ने इससे पहले अतिक्रमणकारियों को 15 दिन का नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इस अवधि में कुछ लोगों ने स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिए, जिससे उन्हें राहत मिली। हालांकि कई लोगों ने ऐसा नहीं किया, जिसके बाद निगम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस बल तैनात

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात किया गया था। अधिकारियों ने पूरे अभियान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखी। इस मौके पर निगम आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई, सचिव विजय प्रताप सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संजय और विजय पाल, मुख्य सफाई निरीक्षक सहित अतिक्रमण दस्ता और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

60 फीट होगी रोड की चौड़ाई

गोलपुरा से मथुरा बायपास तक सड़क की वर्तमान चौड़ाई 20 से 40 फीट के बीच है, जो बढ़ते यातायात दबाव के लिए पर्याप्त नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए अब इस सड़क को 60 फीट चौड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही नालों का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे बरसात के समय जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।

अभियान का दूसरा चरण 21 अप्रेल से जमुना की बगीची से श्मशान तक चलाया जाएगा, जबकि तीसरे चरण में श्मशान से मथुरा बायपास तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य सड़क को व्यवस्थित और यातायात के अनुकूल बनाना है, ताकि आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके।

ये भी पढ़ें

Jodhpur: आर्मी से जुड़े इंजीनियर ने खरीदा 1.5 करोड़ का बंगला, 30 लाख की लग्जरी कार, CBI कोर्ट ने भेजा जेल
Also Read
View All