भरतपुर

Bharatpur Zila Pramukh : विश्वेन्द्र सिंह बोले, 25 नवंबर को पलट सकती है बाजी! क्या भरतपुर में हो सकता है कोई खेल

Bharatpur Zila Pramukh : भरतपुर जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर चल रही सियासी उठापटक के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने क्रिकेट के अंदाज में सोशल मीडिया पर ऐसी गुगली फेंकी है, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज कर दी है। जानें क्या है माजरा?
2 min read
• •
Updated: 22 Nov 2026, 5:40 PM IST
bharatpur zila pramukh vishvendra singh said 25 Nov tables could turn
Bharatpur Zila Pramukh : पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह। फाइल फोटो पत्रिका

Bharatpur Zila Pramukh : भरतपुर जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर चल रही सियासी उठापटक के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने क्रिकेट के अंदाज में सोशल मीडिया पर ऐसी गुगली फेंकी है, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज कर दी है। उन्होंने जिला परिषद के चुनावी समीकरणों को आईपीएल से जोड़ते हुए, 25 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर रोचक टिप्पणी की है। विश्वेन्द्र सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि 'आईपीएल की लेटेस्ट अपडेट….जिला भरतपुर की जनता की टिकी है निगाहें 25 नवंबर के मैच पर, पलट सकती है बाजी, अंतिम ओवर में लग सकते हैं धुआंधार छक्के।' उनकी इस पोस्ट को जिला प्रमुख चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

भरतपुर जिला परिषद की 31 सीटों में कांग्रेस 21 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत में है, जबकि भाजपा के पास 9 और आरएलपी के पास एक सीट है। इसके बावजूद सदस्यों की बाड़ेबंदी और जोड़-तोड़ की चर्चाओं ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। क्रिकेट की भाषा में कहें तो स्कोर बोर्ड पर कांग्रेस आगे है, लेकिन विश्वेन्द्र सिंह की पोस्ट ने आखिरी ओवर तक मुकाबला देखने का संकेत दे दिया है। अब निगाहें 25 नवंबर पर है कि छक्के किस खेमे से लगते हैं और जिला प्रमुख का सिंहासन किसके नाम होता है।

भाजपा के लिए एकजुटता की परीक्षा

कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने 21 सदस्यों को एकजुट रखते हुए जिला प्रमुख के नाम पर सहमति बनाने की होगी। स्पष्ट बहुमत के बावजूद यदि भीतर खींचतान बढ़ती है तो राजनीतिक रणनीति प्रभावित हो रखने की चुनौती है। जिला परिषद में जीत का फैसला हो चुका है, लेकिन जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका सिंहासन सजेगा, इसकी पटकथा अब बंद कमरों में रणनीति, सहमति और सियासी दांव से लिखी जाएगी। कांग्रेस को सदस्यों को साधने और एकजुट रखने की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री को दी गई है।

जिला प्रमुख का चुनाव प्रतिष्ठा से है जुड़ा

भाजपा 9 सीटों के साथ जिला परिषद में कांग्रेस से काफी पीछे हैं। ऐसे में जिला प्रमुख की कुर्सी हासिल करना संख्या बल के लिहाज से आसान नहीं दिखता, लेकिन पार्टी ने संभावनाओं के दरवाजे बंद नहीं किए है। निर्दलीय समर्थन और कांग्रेस के खेमे में सेंध की उम्मीद के सहारे राजनीतिक गणित साधने की कोशिश हो सकती है।

भरतपुर का राजनीतिक महत्व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से जुड़ा होने के कारण भाजपा के लिए जिला प्रमुख का चुनाव प्रतिष्ठा से भी जुड़ा माना जा रहा है। भले ही बहुमत कांग्रेस के पक्ष में हैं, लेकिन जिला प्रमुख बनाने का दावा भाजपा ने किया है। भाजपा का दावा है कि उनके पास पांच निर्दलीय पहुंच गए है। साथ ही चार से पांच कांग्रेसी भी उनके संपर्क में है और वह बाड़ेबंदी में पहुंच रहे हैं।