भरतपुर

नाबालिग प्रेमिका की शादी तय होने से बौखलाया प्रेमी, मारी गोली

नाबालिग प्रेमिका की शादी तय होने से बौखलाए प्रेमी ने सोमवार सुबह शौच के लिए जा रही पन्द्रह वर्षीय किशोरी को गोली मार दी और बाइक से भाग गया।
less than 1 minute read
Oct 22, 2018
bharatpur

नगर(भरतपुर)। नाबालिग प्रेमिका की शादी तय होने से बौखलाए प्रेमी ने सोमवार सुबह शौच के लिए जा रही पन्द्रह वर्षीय किशोरी को गोली मार दी और बाइक से भाग गया। अचानक हुई घटना से अन्य महिलाओं में दहशत फैल गई।

मौके पर पहुंचे किशोरी के परिजन उसे इलाज के लिए नगर अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया। परिजन उसे जयपुर लेकर रवाना हो गए।वारदात की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और आरोपिक युवक के गांव सुन्दरावली स्थित घर पर दबिश दी लेकिन युवक व परिजन भाग गए।

पुलिस ने भी प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का होना बताया है। पीडि़ता के परिजनों का कहना है कि आरोपित युवक का किशोरी के चाचा के पुत्र से झगड़ा हुआ था और वह उसे मारने आए थे। घटना के संबंध में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। वहीं, पुलिस ने किशोरी व आरोपित युवक के गांव में गश्त बढ़ा दी है।

फायरिंग कर भागे युवक अवतार की तलाश में उसके घर पर दबिश दी लेकिन वह भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है। पीडि़त पक्ष की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। घटना की वजह का पता लगाया जा रहा है।
- राजेन्द्र शर्मा, थाना प्रभारी नगर

Published on:
22 Oct 2018 09:17 pm