
भरतपुर। कामां पुलिस ने बकरी चराने गई वृद्ध महिला से दुष्कर्म व उसकी हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
आरोपित ने पूछताछ में 14 वर्षीय बालक के साथ भी करीब एक साल पहले कुकर्म कर उसकी हत्या करना कबूला है। मृतक की पहचान छिपाने के लिए उसने कंबल डाल कर उसका चेहरा जला दिया था।
इस प्रकरण में अज्ञात शख्स के खिलाफ अलवर जिले के तिजारा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मृतक के परिजनों ने बालक के लापता होने पर कामां थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। आरोपित ने पूछताछ में हरियाणा इलाके में वाहन लूट व डकैती की वारदात में भी शामिल होना बताया है।
पूछताछ में आरोपित ने पुन्हाना से बाइक चोरी करने में नाकाम होने पर गुस्से में आकर बडौल इलाके में कुकर्म के बाद हत्या कर दी थी।
गौरतलब रहे कि पुलिस ने गत रविवार को वृद्ध महिला की हत्या करने मामले में गिरफ्तार किए आरोपित जमशेद उर्फ गुबरी पुत्र छोटे खां जोगी से पूछताछ की तो उसने कई चौकाने वाले खुलासे किए।
आरोपित ने गत 5 अक्टूबर को क्षेत्र के गांव अकबरपुर के पहाड़ी क्षेत्र में बकरियां चरा रही वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया और गला दबाकर हत्या कर दी।
Updated on:
17 Oct 2018 07:57 pm
Published on:
17 Oct 2018 07:57 pm
