भरतपुर

Bharatpur : महिला अध्यापिका से हाथापाई व बदसलूकी! शिकायत पर थानाधिकारी बोले- स्कूल की बात है, दबा दो

Bharatpur : डीग जिले के पहाड़ी उपखंड के कैथवाड़ा थाना इलाके में एक विद्यालय के प्रधानाचार्य व सह अध्यापक की ओर से महिला अध्यापिका से हाथापाई, फोन छीनना, बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। उस पर तुर्रा यह कि शिकायत पर आए थानाधिकारी, अध्यापिका से बोले कि मैडम विद्यालय का मामला विद्यालय में ही रहने दो।

2 min read
Deeg News female teacher was manhandled and mistreated Upon receiving complaint, police officer said It is a school matter suppress it
प्रतीकात्मक फोटो - AI

Bharatpur : डीग जिले के पहाड़ी उपखंड के कैथवाड़ा थाना इलाके में एक विद्यालय के प्रधानाचार्य व सह अध्यापक की ओर से महिला अध्यापिका से हाथापाई, फोन छीनना, बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। इस बदसलूकी के बाद अध्यापिका ने जब संबंधित थाने कैथवाड़ा में शिकायत दी तो विद्यालय में थानाधिकारी आए और अध्यापिका से बोले कि मैडम विद्यालय का मामला विद्यालय में ही रहने दी, इसे बाहर मत जाने दो।

मामला गुरुवार का है। पीड़िता अध्यापिका भूमनी अवस्थी से जब फोन से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि गुरुवार को विद्यालय में प्रधानाचार्य रघुनाथ बलाई व सहअध्यापक लिखमी चंद गुप्ता ने उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया और धक्का मुक्की कर बदसलूकी की, जिसकी शिकायत उन्होंने कैथवाड़ा थाने में दी है।

जिसके बाद थानाधिकारी ताराचंद शर्मा विद्यालय पहुंचे। पीड़ित अध्यापिका से बोले स्कूल की बात, स्कूल में रहने दो, फालतू में बखेड़ा खड़ा मत करो। जिसके बाद माफीनामा विद्यालय के प्रधानाध्यापक से लिखकर खानापूर्ति करने की बात सामने आई।

महिला का आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य की ओर से भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जाता है। इस घटना से मेरे सम्मान को ठेस पहुंची है। पीड़ित अध्यापिका ने पुलिस को लिखित में दे दिया कि वो अब कार्रवाई नहीं चाहती।

पुलिस को दी शिकायत

पीड़ित अध्यापिका की ओर से पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि 26 फरवरी को परीक्षा समाप्ति के बाद उसके साथ घटना घटित हुई। अध्यापिका को बेअदब किया गया। यहां तक प्रधानाध्यापक की ओर से एक्ट 3 लगाने का भी डर दिखाया गया। आखिर कब तक इस प्रकार शोषण किया जाएगा। पुलिस में शिकायत के बाद पीड़िता को एफआईआर की कॉपी तक नहीं दी गई। पुलिस केवल सलाहकार बनी रही। इससे यह भी पता चलता है कि पुलिस महिला अपराध पर कितनी गंभीर है।

इनका कहना है…

मैडम ने कहा हमारा डिपार्टमेंटली आपसी मामला, महिला गरिमा हेल्पलाइन की शिकायत थी। जिस पर हम जांच करने गए थे, उन्होंने हमको लिखकर दे दिया कि हम कार्रवाई नहीं चाहते हैं। ताराचंद शर्मा, थानाधिकारी कैथवाड़ा

विभागीय जांच जारी है

ड्यूटी लगाने को लेकर विवाद हुआ था। मैंने मौके पर जाकर बयान दर्ज किए हैं। विभागीय जांच जारी है।
सुरेन्द्र यादव, सीबीईओ, पहाड़ी

Updated on:
31 Mar 2026 12:56 pm
Published on:
28 Feb 2026 11:22 am