भरतपुर

Lok Sabha Election 2024 : राजस्थान की इस चर्चित विधायक ने फिर दिखाए बगावती तेवर, इस सीट से लड़ेगी चुनाव

Lok Sabha Election 2024 : विधायक ऋतु बनावत ने भरतपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर बीजेपी की टेंशन बढ़ दी है। अब देखना ये है कि बीजेपी इस परेशानी से कैसे पार पाती है?

2 min read
Mar 10, 2024

Lok Sabha Election 2024 : भरतपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी और कांग्रेस ने पूरी तरह से कमर कस ली है। लेकिन, बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के साथ ही राजस्थान में बगावत के सुर सुनाई दे रहे हैं। चूरू सांसद राहुल कंस्वा के बाद अब बयाना विधायक ऋतु बनावत ने भी बागी तेवर अख्तियार किए है। विधायक ऋतु बनावत ने भरतपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर बीजेपी की टेंशन बढ़ दी है। अब देखना ये है कि बीजेपी इस परेशानी से कैसे पार पाती है?


दरअसल, बीजेपी ने इस बार सांसद रंजीता कोली का टिकट काटकर पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली को भरतपुर से प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में भजनलाल को समर्थन देने वाली विधायक ऋतु बनावत काफी खफा है। विधायक ऋतु बनावत का कहना है कि भरतपुर की बीजेपी और कांग्रेस ने उपेक्षा की है। जिसके कारण भरतपुर लोकसभा क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। ऐसे में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

विधायक ऋतु बनावत ने पिछले दिनों समर्थकों की मीटिंग बुलाई थी। जिसमें लोकसभा चुनाव लड़ने पर चर्चा की गई। मीटिंग में बनावत ने समर्थकों से कहा कि सरकार ने एनसीआर ओट टीटीजेड से भरतपुर को मुक्ति नहीं दिलाई है। ऐसे में भरतपुर का ईंट भट्टा, क्रेशर यूनिट, स्टोन क्रेशर उद्योग पर संकट के बादल छाए हुए हैं। ऐसे में मीटिंग में फैसला लिया गया कि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए। जिस पर विधायक ऋतु बनावत ने ऐलान किया कि वो लोकसभा चुनाव लड़ेगी और जल्द ही लोकसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क यात्रा शुरू करेंगी।

यह पहली बार नहीं है जब ऋतु बनावत ने बगावती तेवर दिखाए हैं। वो पहले भी कई बार ऐसा कर चुकी है। पहली बार बनावत ने साल 2013 में बीजेपी से बगावत कर विधानसभा चुनाव लड़ा था। लेकिन, भाजपा के बच्चू सिंह बंशीवाल से हार गई थी। साल 2018 में ऋतु बनावत ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन, कांग्रेस के अमर सिंह जाटव से चुनाव हार गई। इस पर 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऋतु बनावत का टिकट काट दिया।

टिकट कटने पर ऋतु बनावत ने बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा और बयाना विधानसभा सीट पर जीत हासिल की। इसके बाद ऋतु ने भजनलाल सरकार को अपना समर्थन दिया है। लेकिन, ऋतु बनावत ने अब फिर से बगावती तेवर अख्तियार कर लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। बता दें कि ऋतु बनावत के पति ऋषि बंसल भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष और भरतपुर से बीजेपी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं।

Published on:
10 Mar 2024 11:41 am
Also Read
View All