22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Nagaur / राजस्थान में फिर भीषण हादसा, कार की टक्कर से बाइक पर जा रहे एक ही प​रिवार के चार लोगों की मौत

राजस्थान में फिर भीषण हादसा, कार की टक्कर से बाइक पर जा रहे एक ही प​रिवार के चार लोगों की मौत

Nagaur Road Accident : राजस्थान में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार बच्चे सहित चार जनों की मौत हो गई। मामला नागौर जिले के मेड़ता सिटी का है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 10 Mar 2024, 10:44 AM IST

nagaur_road_accident.jpg

Nagaur Road Accident : जयपुर। राजस्थान में आज सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार बच्चे सहित चार जनों की मौत हो गई। मामला नागौर जिले के मेड़ता सिटी का है। जहां आज सुबह एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक सवार बच्चे सहित चार जनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस की ओर से मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार यह दर्दनाक हादसा बच्छवास-चुड़ियास मार्ग के पास हुआ। जहां एक कार ने तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मारी। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। इस दौरान बाइक सवार चुड़ियास निवासी छोटूराम, उसकी पत्नी और बहन की मौके पर ही मौत हो गई। पुत्र को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।

बाइक सवार पति-पत्नी अपनी बहन और बेटे को लेकर चुई गांव में जा रहे थे। चुई गांव में कोई कार्यक्रम था। जहां इन्हें बर्तन धोने का काम करना था। लेकिन इससे पहले रास्ते में मजदूर हादसे का शिकार हो गए। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक्सीडेंट के बाद बेकाबू कार की टक्कर से बाइक उछलकर सड़क के नीचे गड्डे में जा गिरी। वहीं, बेकाबू कार भी सड़क से नीचे आगे जाकर गड्ढे में गिर गई।

हादसे के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों वाहनों का जब्त कर लिया है। पुलिस ने कार की जांच की तो सामने आया कि कार दिल्ली नंबर है। कार में पुलिस को अवैध तरीके से गांजा मिला है। यह गांजा कहां सप्लाई होना था। अब पुलिस इसकी भी तफ्तीश में लग गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दर्दनाक हादसे में बाइक सवार बच्चे सहित चार जनों की मौत हो गई है। पुलिस ने चारों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस की ओर से आज चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं, हादसे की सूचना के बाद गांव चुड़ियास गांव में मातम छा गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे है। जहां उन्हे पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द किए जाएंगे।

इससे पहले शनिवार को पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में नेशनल हाइवे 162 पर भीषण हादसा हुआ था। जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई थी। मवेशी को बचाने के फेर में कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी दिशा में जा रहे ट्रक से भिड़ गई थी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में अब गोतस्करों की खैर नहीं...डेढ़ लाख के जुर्माने के साथ मकान पर चलेगा बुलडोजर, हुक्का-पानी भी होगा बंद