भरतपुर

Lok Sabha Elections 2024 : भरतपुर में योगी आदित्यनाथ गरजे, बोले – आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी कांग्रेस सरकार

Lok Sabha Elections 2024 : भरतपुर के वैर-भुसावर विधानसभा के हलैना इलाके में आज 7 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। सीएम योगी कांग्रेस पर जमकर बरसे।
2 min read
cm_yogi.jpg
UP CM Yogi Adityanath

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग जैसे-जैसे करीब आ रही है राजस्थान में राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों के दौरों में तेजी आने लगी है। भरतपुर के वैर-भुसावर विधानसभा के हलैना इलाके में आज 7 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा की। भरतपुर, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा का गृह जिला है। सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। भरतपुर से रामस्वरूप कोली भाजपा के प्रत्याशी हैं। भरतपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों को आड़े हाथों लिया और उन पर जमकर शब्द के तीखे बाणों की बरसात की है। सीएम योगी आदित्यानाथ ने जनसभा में ललकारते हुए कहा, कश्मीर में धारा 370 समाप्त की गई, पत्थरबाज़ी समाप्त हुई। अब भारत की सीमाओं के अंदर आतंकवाद को प्रश्रय नहीं मिल पाएगा।

कांग्रेस के लोग कुछ नहीं कर पाते थे, वे घुटने टेक देते थे। एक कांग्रेस थी जो अपनी सरकार में आतंकवादियों को बिरयानी खिलाती थी।



उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पीएम मोदी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया है, इससे किसानों का सम्मान बढ़ा है, यह गरीबों और मज़दूरों का सम्मान है। हमने आतंकवाद और उग्रवाद को सदैव के लिए उखाड़ कर फेंक दिया। कोरोना के समय जब कांग्रेस और अन्य दलों के लोग ग़ायब थे, तब मोदी जी एक-एक राज्य में जाकर लोगों के हित में काम कर रहे थे।

यह भी पढ़ें - बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट के एक प्रत्याशी को चुनाव आयोग का नोटिस, नामांकन रद करने की मांग



कांग्रेस के बारे में बात करते हुए सीएम योगी ने कहा राम मंदिर का निर्माण मोदी ने करवाया है। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस वाले कभी राम मंदिर का निर्माण करवा पाते? भाजपा की उपलब्धियों को गिनते हुए सीएम योगी ने कहा हमने 12 करोड़ घरों में शौचालय बनवाए हैं, नौजवानों के लिए स्टार्टअप और स्टैंडाअप की योजनाएं हम लेकर आए हैं।



लोकसभा प्रभारी भूपेंद्र सैनी ने बताया कि आने वाले दिनों में भरतपुर में भाजपा एक बड़ा रोड शो होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी एक बड़ा कार्यक्रम करेंगे। भरतपुर लोकसभा में 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। राज्यमंत्री जवाहरसिंह बेडम ने कहा यूपी सीएम योगी की रैली के लिए भरतपुर जिले की प्रत्येक विधानसभा के विधायक को ज्यादा से ज्यादा लोगों को सभा स्थल लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें - रविन्द्र सिंह भाटी की मुसीबत बढ़ी, कांग्रेस के बाद अब भाजपा पहुंची चुनाव आयोग, जानें मामला

Updated on:
07 Apr 2024 01:08 pm
Published on:
07 Apr 2024 01:05 pm