29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Elections 2024 : रविन्द्र सिंह भाटी की मुसीबत बढ़ी, कांग्रेस के बाद अब भाजपा पहुंची चुनाव आयोग, जानें मामला

Lok Sabha Elections 2024 : बाड़मेर लोकसभा हॉट सीट बन गई है। रविंद्र सिंह भाटी पर इस वक्त सुर्खियों में हैं। पर मौजूदा वक्त में रविन्द्र सिंह भाटी मुसीबत में फंस गए हैं। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई हैं। अब हर व्यक्ति के पास एक ही सवाल है क्या रद्द नामांकन होगा?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 6 Apr 2024, 8:51 PM IST

ravindra_singh_bhati.jpg

Ravindra Singh Bhati

Lok Sabha Elections 2024 : बाड़मेर लोकसभा सीट पर शिव विधायक रविंद्र भाटी ने हलचल मचा रखी है। रविंद्र भाटी की वजह से भाजपा और कांग्रेस की सांस फूल रही है। भाजपा ने मौजूदा सांसद कैलाश चौधरी को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने आरएलपी से आए उम्मेदा राम को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब निर्दलीय रविंद्र भाटी ने इस हॉट सीट का मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है। पर नामांकन रैली के बाद रविंद्र भाटी मुसीबत में फंसें नजर आ रहे हैं। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करते हुए कहा कि भाटी ने अपनी नामांकन सभा में झूठ बोला था। उसके बाद अब भाजपा ने भी चुनाव आयोग से रविंद्र भाटी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लघंन की शिकायत दर्ज कराई है। तो जानें मामला क्या है।



भाजपा ने एक वायरल पोस्टर को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। चुनाव आयोग में भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति ने आदर्श आचार संहिता उल्लंघन और भ्रामक प्रचार कर मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें - बांसवाड़ा डूंगरपुर लोकसभा सीट के एक प्रत्याशी को चुनाव आयोग का नोटिस, नामांकन रद करने की मांग



पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के निशान का एक पोस्टर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में पीएम मोदी के फोटो कमल के निशान के साथ 'मैं हूं मोदी का परिवार' के साथ भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी की जगह रविंद्र सिंह भाटी की फोटो लगी है। इस पोस्टर पर लिखा है... माफ करना मोदी जी हम आपको कैलाश की जगह रविंद्र दे रहे हैं।



इसके बाद भाजपा बाड़मेर के जिला अध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद भाजपा प्रबंध समिति के योगेंद्र सिंह तंवर ने मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र लिखकर कार्यवाही करने की मांग की है।



कांग्रेस ने भी रविंद्र भाटी के खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया। चुनाव आयोग में दर्ज की गई शिकायत रविंद्र भाटी के बयान को लेकर है। कांग्रेस ने अपनी शिकायत में कहा, भाटी ने अपनी नामांकन सभा में झूठ बोला था। दरअसल रविंद्र भाटी ने नामांकन सभा में राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लेकर कहा था कि आपके साथ मंच पर जो व्यक्ति बैठा है, उसे एसओजी तलाश रही है। कांग्रेस ने रविंद्र भाटी के इस आरोप को गलत बताया है।

यह भी पढ़ें - जयपुर से दिल्ली का सफर अब कम समय में होगा पूरा, नए एक्सप्रेस-वे से घट जाएगी 33 किमी दूरी