भरतपुर

डेढ़ माह पुराना गैंगरेप का वीडियो वायरल, आरोपी हुए फरार

सोशल मीडिया में एक महिला के साथ गैंगरेप का गुरुवार रात वायरल हुए वीडियो को लेकर पीडि़ता की मां ने शुक्रवार को थाने में एक नामजद आरोपित समेत तीन जनों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
less than 1 minute read
Apr 06, 2019
bharatpur
gang rep

भरतपुर.सोशल मीडिया में एक महिला के साथ गैंगरेप का गुरुवार रात वायरल हुए वीडियो को लेकर पीडि़ता की मां ने शुक्रवार को थाने में एक नामजद आरोपित समेत तीन जनों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वीडियो वायरल से पुलिस में हडक़ंप मच गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीम भेजी गई हैं।


एसआई महावीर प्रसाद ने बताया कि गुरुवार रात करीब डेढ़ पुराना अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वायरल हुए वीडियो की जानकारी पीडि़ता को होने पर उसकी मां सुबह मथुरा गेट थाने पहुंची। पीडि़ता की मां ने बताया कि करीब डेढ़ मां पहले उसकी पुत्री के साथ गैंगरेप कर वीडियो बनाया गया था। घटना के संबंध में पीडि़ता की मां ने खटीक मोहल्ला नवाब गली निवासी मौना पुत्र अर्जुन सिंह और उसके दो दोस्तों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने आरोपी के घर पहुंची तो वह और उसके दोस्त फरार थे। अधिकारियों को जानकारी होने पर मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीम गठित की है। पुलिस ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

Published on:
06 Apr 2019 02:05 am