6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग, एक व्यक्ति घायल

पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव भौरी में शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया और देखते-देखते फायरिंग हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
bharatpur

firing

भरतपुर. पहाड़ी थाना क्षेत्र के गांव भौरी में शुक्रवार देर शाम पुरानी रंजिश चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया और देखते-देखते फायरिंग हो गई। इसमें छर्रा लगने से एक जना घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर मामला शांत कराया। घायल को पहाड़ी चिकित्सालय में भर्ती है। उधर, पुलिस गांव में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और पुलिस बल तैनात किया है।सीओ जनेश सिंह तंवर ने बताया कि भौरी निवासी सरपंच जनप्रतिनिधि आरिफ खां को पुलिस ने गुरुवार को राजकार्य में बाधा डालने के मामले मे गिरफ्तार किया था। कोर्ट से उसे जमानत मिल गई। उसके गांव पहुंचने पर आरिफ पक्ष के लोगों ने खुशी मनाई। यह दूसरे पक्ष मुवीन को नागवार गुजरा। दोनों पक्ष में टकराव हो गया और लाठी-भाटा जंग छिड़ गई।

इसमें फायरिंग हो गई, जिसमें भौरी निवासी निजर पुत्र दीनू घायल हो गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने समझाइश कर मामला शंात कराया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
गौरतलब रहे कि आरिफ की गुरुवार देर शाम गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता जवाहर सिंह बेढ़म के साथ कार्यकर्ता पुलिस थाने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरपंच जनप्रतिनिधि आरिफ की भाभी आसीफा ग्राम पंचायत सरपंच हैं। आरोप लगाया कि जलदाय विभाग के तत्कालीन कनिष्ठ अभिंयता ने राजनीतिक दवाब में आकर ग्राम पंचायत के पुराने भवन की तारदीवारी तोडक़र बिना ग्राम पंचायत को विश्वास में लिए बोरिंग कर रहे थे। इस बोरिंग से से केवल व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने का आरोप है। इसको सरपंच ने रूकवा दिया। आरोप है कि इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई कर सरपंच प्रतिनिधि को गिरफ्तार कर लिया।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग