भरतपुर

PNG Facility : राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, अब होटल-ढाबों पर नहीं चलेगा कॉमर्शियल गैस

PNG Facility : ईरान-इजराइल अमेरिका के बीच जारी युद्ध का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंच चुका है। घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है।

2 min read
फाइल फोटो पत्रिका

PNG Facility : अब शहर के होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट में खाना कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बजाय पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) से पकाया जाएगा। रसद विभाग ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है और होटल-ढाबा संचालकों से पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन फॉर्म भरवाए जा रहे है।

सरकार का उद्देश्य है कि कॉमर्शियल उपयोग में आने वाली गैस को नियंत्रित कर घरेलू उपभोक्ताओं को पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध जा सकें। दरअसल पिछल कुछ समय से सिलेंडर को लेकर भारी किल्लत देखी जा रही है। लोगों को घंटों लाइन में लगकर सिलेंडर लेना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें

Rising Rajasthan : फ्रांस दूतावास नाराज, सीधे सीएम भजनलाल को लिखी चिठ्ठी, जानें क्यों मचा हंगामा

पहले सरकार ने कॉमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाई थी, लेकिन स्थिति सामान्य होने पर इसे फिर शुरू कर दिया गया था। अब नई व्यवस्था के तहत होटल और रेस्टोरेंट को पीएनजी से जोड़ा जा रहा है, ताकि एलपीजी का दबाव कम किया जा सके।

भरतपुर में 350 से ज्यादा कनेक्शन

प्रभावित शहर में करीब 350 होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट संचालक कॉमर्शियल सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं। जिलेभर में यह संख्या करीब 1000 तक पहुंचती है। हालांकि इनमें से कई कनेक्शन निष्क्रिय बताए जा रहे है। रसद विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए सभी सक्रिय कॉमर्शियल उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन में शिफ्ट करने की योजना बनाई है।

इस बदलाव से न केवल घरेलू गैस उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि शादी-ब्याह जैसे आयोजनों के लिए भी कॉमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। भरतपुर शहर में पीएनजी आपूर्ति का जिम्मा गेल गैस कंपनी को दिया गया है। इसके लिए नेटवर्क विस्तार और कनेक्शन प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।

  • 24 कुल एजेंसी हैं। इनमें 15 इण्डेन, एचपी-15, बीपीसीएल-5
  • 3 लाख 47 हजार 60 कुल उपभोक्ता।
  • 188764 सामान्य।
  • 144830 उज्जवला।
  • 11619 बीपीएल।
  • 453728 कुल परिवार (राशन कार्ड)।

होटल, ढाबे और रेस्टारेंट संचालकों को दिए जाएं पीएनजी कनेक्शन

सरकार के स्तर से ऐसे निर्देश मिले हैं, जिनके पास कॉमर्शियल सिलेंडर हैं। खासकर होटल, ढाबे और रेस्टारेंट संचालकों को पीएनजी के कनेक्शन दिए जाएं। शहर में गैल गैस के जरिए यह आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है।
पवन अग्रवाल, जिला रसद अधिकारी, भरतपुर

मंजूरी और कनेक्शन प्रक्रिया आसान

इस नए आदेश के तहत पीएनजी कंपनियों और उपभोक्ताओं दोनों के लिए नियम आसान और समयबद्ध कर दिए गए है। उपभोक्ता अपना आवेदन ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों ही तरीके से कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद 15 दिन से एक माह के अंदर कनेक्शन स्थापित कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : 1 अप्रेल से राजस्थान में बदल जाएगा स्कूल, आंगनबाड़ी और अस्पतालों का समय

Published on:
28 Mar 2026 10:16 am
Also Read
View All

अगली खबर