
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्र ने खुदकुशी कर ली। छात्र का शव गुरुवार शाम को घर के अंदर पंखे से लटा मिला। सूचना मिलते ही मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार भरतपुर के राजेंद्र नगर में अनुराग अपनी मां के साथ रहता था। वह इसी साल चीन से एमबीबीएस करके भरतपुर आया था। गुरुवार शाम को उसकी मां दूध लेने गई हुई थी। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। इसी दौरान अनुराग ने कमरे में पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली। मां जब घर लौटी तो बेटे को फंदे पर लटका देखा तो होश उड़ गए।
महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मथुरागेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारा और फिर एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल भिजवाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बेपुलिस ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। टे की मौत के बाद मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
अलवर में डेंटिस्ट के पद पर कार्यरत अशोक डॉ. ने बताया कि घटना के समय घर पर कोई नहीं था। अनुराग की मां दूध लेने के लिए घर से बाहर गई हुई थी और वे अलवर में नौकरी पर थे। तभी पीछे से बेटे ने ऐसा कदम उठाया। उन्होंने बताया कि
अनुराग बचपन से ही पढ़ाई में काफी होशियार था। बचपन से ही उसकी चाहत थी कि वह डॉक्टर बने।
इसी साल वह चीन से एमएमबीएस करके लौटा था और फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जाम की तैयारी कर रहा था। ऐसे में समझ नहीं आ रहा है कि आखिर बेटे ने खुदकुशी क्यों की? पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, खुदकुशी की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश की जुटी हुई है कि आखिर छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया?