भरतपुर

छात्रसंघ चुनाव: जीत की खुशी में कॉलेज की छात्राओं को डांस के लिए जबरन खींचा! थाने तक पहुंचा मामला

कुम्हेर में राजकीय कृषि महाविद्यालय ( Government Agriculture College Bharatpur) में छात्रसंघ चुनाव ( student union election 2019 rajasthan result ) के परिणाम को लेकर बुधवार को डीजे बजाकर खुशी मना रहे कुछ छात्रों ने कॉलेज की छात्राओं को डांस के लिए बुलाया, उनके इनकार करने पर उन्हें खींच कर डांस करने के लिए कहा।
2 min read
• •
Aug 28, 2019
छात्रसंघ चुनाव: जीत की खुशी में कॉलेज की छात्राओं को डांस के लिए जबरन खींचा! थाने तक पहुंचा मामला
छात्रसंघ चुनाव: जीत की खुशी में कॉलेज की छात्राओं को डांस के लिए जबरन खींचा! थाने तक पहुंचा मामला

भरतपुर.
कुम्हेर में राजकीय कृषि महाविद्यालय ( Government Agriculture College Bharatpur) में छात्रसंघ चुनाव ( student union election 2019 rajasthan result ) के परिणाम को लेकर बुधवार को डीजे बजाकर खुशी मना रहे कुछ छात्रों ने कॉलेज की छात्राओं को डांस के लिए बुलाया, उनके इनकार करने पर उन्हें खींच कर डांस करने के लिए कहा। मामले में स्थानीय छात्राओं ने शाम को अभिभावकों के साथ पुलिस थाने पहुंच परिवाद देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर पुलिस ने दो छात्रों ( college crime ) से पूछताछ की है।


यह है छात्राओं का आरोप

बताया जा रहा है कि कृषि कॉलेज से कुछ छात्राएं ( girls student ) वापस लौट रही थी। इस दौरान परिसर में कुछ छात्र छात्रसंघ चुनाव परिणामों को लेकर डीजे मंगवाकर गानों पर डांस कर रहे थे। घर लौट रही छात्राओं को उन्होंने रोक लिया और नाचने के लिए कहा। उनके मना करने पर छात्रों ने हाथ पकड़ कर खींच लिया, जिस पर छात्राओं ने मना किया तो उनके साथ छेड़छाड़ की। छात्राओं ने मामले की जानकारी कॉलेज में एक लेक्चरर को दी, उन्होंने छात्रों को ऐसा नहीं करने के लिए समझाया, लेकिन आरोपियो ने कोई ध्यान दिया। जिस पर स्थानीय छात्राओं ने अभिभावकों को घटना से अगवत कराया। शाम को छात्राएं अभिभावकों के साथ थाने पहुंची और परिवाद देकर शिकायत की है।


पुलिस ने कही ये बात...

इस मामले में थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि डीजे पर नाच रहे छात्रों ने निकल रही छात्राओं से नाचने के लिए आग्रह किया था, छात्राओं ने मना कर दिया और वह चली गईं। मामले में छात्रों से पूछताछ की है, जांच चल रही है। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...

Updated on:
29 Aug 2019 02:09 am
Published on:
28 Aug 2019 10:25 pm
Also Read
View All
Bharatpur News: आटा फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी, मोर्चरी के बाहर हंगामा

Rajasthan Congress: विश्वेंद्र सिंह ने डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, बताया 5 वार्डों में क्यों मिली शर्मनाक हार?

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर सनसनीखेज आरोप, पूरे परिवार का खोला चिट्ठा, भरतपुर में ‘स्वागत’ की चेतावनी

‘बहुत खुश थी, आपके एक शक ने सब कुछ बर्बाद कर दिया’, भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद महिला की मौत

Rajasthan Congress : ‘प्रदेश अध्यक्ष मूक-बधिर बना बैठा है’, पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के बयान से कांग्रेस में हड़कंप, जानें क्या है विवाद?