30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बहुत खुश थी, आपके एक शक ने सब कुछ बर्बाद कर दिया’, भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद महिला की मौत

भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में शादी के करीब 10 महीने बाद विवाहिता सुकीर्ति की मौत हो गई। पीहर पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
2 min read
Google source verification
bharatpur woman dies

सुकीर्ति (पत्रिका फोटो)

Bharatpur News: भरतपुर शहर के मथुरा गेट थाना इलाके में एक निजी स्कूल के पीछे लक्ष्मी नगर में शादी के करीब 10 महीने बाद एक विवाहिता की मौत हो गई। पति से विवाद के बाद विवाहिता की मौत होने की बात सामने आई है। वहीं, पीहर पक्ष ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका की ओर से एक नोट भी मिला है, जिसकी सत्यता की पुलिस जांच करा रही है।

पुलिस के अनुसार गोविंद नगर, मडरपुर रोड, भरतपुर निवासी राजेश कुमार यादव पुत्र फूल सिंह यादव ने परिवाद में बताया कि करीब 10 महीने पहले उनकी दो बेटियों की शादी संत कृपाल स्कूल के पीछे लक्ष्मी नगर में हुई थी। 29 सितंबर की रात करीब 11:53 बजे उनकी छोटी बेटी ने फोन कर बताया कि उनकी बहन सुकीर्ति पत्नी प्रशांत यादव के साथ घटना हो गई है।

राजेश कुमार अपनी बेटी के घर जाने के लिए निकले। रास्ते में उन्हें सुकीर्ति को अस्पताल ले जाते परिजन मिले। वह उनके साथ अरोड़ा अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे आरबीएम अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

स्कॉर्पियो की मांग करने का आरोप

परिवाद में आरोप लगाया गया है कि घटना के समय घर में सास श्यामवती और पति प्रशांत यादव मौजूद थे। पीहर पक्ष का आरोप है कि सुकीर्ति को पहले भी बार-बार परेशान किया जाता था। आरोप है कि प्रशांत और श्यामवती की ओर से स्कॉर्पियो की मांग की जा रही थी और परिवार की ओर से कई बार बेटी को पैसे भी भेजे गए।

छोटी बेटी को भी दी थी धमकी

परिवाद में नगला मांझी निवासी जीतू पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पीहर पक्ष ने अपनी छोटी बेटी को भी धमकी दिए जाने की बात कही है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस बरामद नोट की सत्यता और उसमें लिखी बातों की भी जांच कर रही है।

नोट में लिखा था…

नोट में लिखा है 'थैंक यू प्रशांत, इतनी खूबसूरत लाइफ देने के लिए। मैंने सच में जिंदगी जीनी चाही और आपके साथ बहुत अच्छी जिंदगी जी भी। आपके लिए मेरा प्यार बहुत सारा था। जब मेरी गलती की वजह से सब खत्म हो चुका है तो सच में अब मन नहीं है मेरा जीने का। इस बात के लिए आप दोषी नहीं हो, मैंने खुद ने ही सब खराब कर दिया, सब सही करने की चाह में। अपने साथ-साथ किसी और की लाइफ बर्बाद कर दी। मैं खुद को माफ नहीं कर पा रही हूं, यार, इसलिए अब जा रही हूं सब छोड़कर। बस यही कहना था। एक शक ने सब बर्बाद कर दिया। कितने अच्छे दोस्त बन गए थे हम दोनों। खुश रहना प्लीज हमेशा।'

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग