भरतपुर

Tiger Attack: रेंजर देवेंद्र के शव पर 20 मिनट तक बैठा रहा टाइगर, पिता की जगह जॉइन की थी नौकरी

Ranger Devendra Dead: सवाई माधोपुर के रणथंभौर में टाइगर ने एक रेंजर को मार डाला। मृतक रेंजर देवेंद्र सिंह क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नरायना कटता का रहने वाला था।
2 min read
• •
May 12, 2025
Ranger-Devendra-dead

डीग। सवाई माधोपुर के रणथंभौर में रविवार को टाइगर ने एक रेंजर को मार डाला। मृतक रेंजर देवेंद्र सिंह क्षेत्र के निकटवर्ती गांव नरायना कटता का रहने वाला था। हादसे में बाघ ने रणथंभौर के टाइगर रिजर्व के जोन नंबर-3 में रेंजर की गर्दन पर दांतों और नाखून से हमला किया। टाइगर 20 मिनट तक रेंजर के शव पर बैठा रहा।

जानकारी के अनुसार रेंजर देवेंद्र रविवार को रणथंभौर के जोगी महल में यज्ञशाला के पास ट्रैकिंग कर रहे थे। इस दौरान छोटी छतरी के पास टाइगर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में देवेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

पीछे छोड़ गया पत्नी के साथ दो मासूम बच्चे

देवेंद्र दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। देवेंद्र की शादी करीब 5 साल पहले कुहेर के गांव चक पपरेरा निवासी पारुल से हुई थी। देवेंद्र अपने पीछे परिवार में करीब 56 वर्षीय बूढ़ी मां गंगा देवी और पत्नी के साथ 4 साल की बेटी भूमि और डेढ़ साल का इकलौता बेटा निशांत को छोड़ गया। घटना की सूचना के बाद से ही पूरा गांव मातम में है।

पिता की जगह जॉइन की थी नौकरी

डीग के निकटवर्ती गांव नरायना कटता निवासी देवेंद्र अपने पिता जगदीश की इकलौती संतान थे। देवेंद्र ने अपने पिता की मृत्यु के बाद उनकी जगह करीब 8 साल पहले वनपाल के पद पर नौकरी जॉइन की थी। हाल ही में उनका रेंजर के पद पर प्रमोशन हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर परिजन सवाई माधोपुर के लिए रवाना हो गए। इधर देवेंद्र की मौत की खबर के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। गांव में जगह-जगह घरों के आगे बैठकर बस एक ही चर्चा कर रहें हैं कि आखिर यह सब कैसे हुआ?

Updated on:
12 May 2025 01:40 pm
Published on:
12 May 2025 11:05 am
Also Read
View All
Bharatpur News: आटा फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत, 2 साल पहले हुई थी शादी, मोर्चरी के बाहर हंगामा

Rajasthan Congress: विश्वेंद्र सिंह ने डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर फिर साधा निशाना, बताया 5 वार्डों में क्यों मिली शर्मनाक हार?

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह का डोटासरा पर सनसनीखेज आरोप, पूरे परिवार का खोला चिट्ठा, भरतपुर में ‘स्वागत’ की चेतावनी

‘बहुत खुश थी, आपके एक शक ने सब कुछ बर्बाद कर दिया’, भरतपुर में शादी के 10 महीने बाद महिला की मौत

Rajasthan Congress : ‘प्रदेश अध्यक्ष मूक-बधिर बना बैठा है’, पूर्व मंत्री विश्वेन्द्र सिंह के बयान से कांग्रेस में हड़कंप, जानें क्या है विवाद?