रेंजर देवेंद्र सिंह जंगल क्षेत्र में छतरी के पास चल रहे रिनोवेशन के कार्य देख रहे थे। इस दौरान अचानक इन पर टाइगर ने हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। टाइगर 20 मिनट तक शव के पास बैठा रहा। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी जंगल में दौड़े और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी लेकर आए, जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया।