दोपहर के समय रेंजर देवेंद्र सिंह गुढ़ा नाका क्षेत्र से जंगल होते हुए जोगीमहल नाका पहुंचे थे और जंगल क्षेत्र में छतरी के पास चल रहे रिनोवेशन के कार्य देख रहे थे। इस दौरान अचानक इन पर टाइगर ने हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। देवेन्द्र के गर्दन पर बाघ के दांतों और नाखून के निशान भी है। सूचना मिलते ही वनविभाग के आला अफसर जंगल में दौड़े और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी लेकर आए, जहां शव का पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल घटना को लेकर वनविभाग के अफसरों ने कोई बयान जारी नहीं किया है।