भरतपुर

भरतपुर में हाईवे पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, शादी में जा रहे युवकों को ट्रक ने कुचला, हाथ-पैर कटकर अलग हो गए

Rajasthan Road Accident: राजस्थान के भरतपुर जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

2 min read
May 06, 2026
हादसे में मारे गए दोनों युवक। फोटो: पत्रिका

Bharatpur Road Accident: भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये युवक शादी समारोह में भरतपुर जा रहे थे। तभी सेवर थाना क्षेत्र में आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे स्थित बहनेरा गांव के पास हादसा हो गया। बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों के हाथ-पैर तक कटकर अलग हो गए। हाईवे पर बिखरे युवकों के अंगों को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।

जानकारी के मुताबिक आगरा-जयपुर नेशनल हाईवे पर बहनेरा गांव के पास रात करीब 8:50 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। एक ट्रक ने तीन बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से जयपुर की तरफ भाग निकला। कंट्रोल रूम की सूचना पर सेवर चौराहे पर नाकाबंदी की गई। पुलिस ने शीशम मोड़ पर ट्रक चालक को रोक लिया। इसके बाद उसे थाने लाया गया।

ये भी पढ़ें

Bikaner: कुख्यात अपराधी जेपी डारा से जुड़कर हथियार सप्लायर बना दुर्गेश, बीकानेर पुलिस का बड़ा खुलासा

दो युवकों ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश शर्मा भारद्वाज मौके पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस से आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने निशु कटरा पुत्र धर्म प्रकाश निवासी अरतौनी थाना सिकंदरा जिला आगरा और आकाश चौहान पुत्र पिंकी निवासी जरौली थाना मक्खनपुर जिला फिरोजाबाद को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर घायल आईसीयू में भर्ती

घायल बनिया पुत्र भूरी सिंह, निवासी शास्त्र पुरम मोहम्मदपुर जिला फिरोजाबाद आईसीयू में भर्ती है। तीनों युवक आगरा से भरतपुर शादी में शामिल होने आ रहे थे। मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के चलते हाईवे पर कुछ देर के लिए या​तायात बाधित हुआ।

एक ही बाइक पर सवार थे तीनों युवक

हादसे के वक्त तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीनों युवक भरतपुर की ब्रज नगर कॉलोनी में एक शादी समारोह में जा रहे थे। लेकिन, शादी समारोह स्थ​ल से पांच किलोमीटर पहले ही भीषण सड़क हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं लगा रहा था।

ये भी पढ़ें

बीकानेर हत्याकांड: पत्नी की हत्या कर शव कुएं में फेंका, फिर 1230KM दूर भागा; 4 दिन बाद बिहार से गिरफ्तार
Also Read
View All