भरतपुर

अवैध रिफिलिंग करते हुए दो लोग गिरफ्तार

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 06, 2018
rajasthan news
Two people arrested for illegal refilling

भरतपुर. रेलवे स्टेशन के पीछे बाबू सिंह के बाडेे में काफी समय से अवैध रिफिलिंग का काम चल रहा था। इसके चलते सीओ सिटी हवा सिंह ने एक टीम बनाकर आज रेलवे चौकी के पीछे छापा मारा जिसमें 27 सिलेंडर मौके से जप्त किए हैं, साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। उस समय वह अवैध रिफिलिंग कर रहे थे इतना ही पुलिस को मौके से उनके अवैध रिफिलिंग करने के औजार भी बरामद हुए हैं।

इस कार्यवाही में पकडे गए दो व्यक्ति महेश पुत्र मानसिंह जट्टा का नगला चिकसाना थाना अंतर्गत दूसरा है भाप सिंह पुत्र भूरी सिंह सौख मथुरा का रहने वाला है। यह भारत गैस एजेंसी का गाड़ी में सिलेंडर बांटने का कार्य करते है। मौके पर रसद इस्पेक्टर अर्पित अग्रवाल भी पहुंचे है उन्होंने भी कार्रवाई की है।

Published on:
06 Oct 2018 01:14 pm