शराब के नशे में कहासुनी और मारपीट के बाद भतीजे की मौत
भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में रिश्तों की मर्यादा तोड़ दी गई। शराब के नशे में चाचा ने भतीजे के साथ जो किया वो बहुत दर्दनाक है। बयाना थाना क्षेत्र स्थित गांव रसेरी में एक ही परिवार के लोग शराब के नशे के चलते किसी घरेलू बात को लेकर उलझ गए। कहासुनी और गाली-गलौज के बाद देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। मारपीट में दो अन्य लोग भी गंभीर घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुुर्दकर दिया।
पुलिस ने बताया कि गांव रसेरी निवासी दिनेश पुत्र केदार जाटव ने मामला दर्जकराया है। उसका आरोप है कि बुधवार रात करीब करीब 10 बजे उसके चाचा पूरन के घर से चीख पुकार की आवाज आईतो वह वहां पर गया। उसने देखा कि दयाराम जाटव, उसकी पत्नी रुपंती और बेटे लोकेश, रामकुमार व पिंटू एकराय होकर चाचा पूरनसिंह के परिवार पर लाठी,डंडो और खाट की पाटी से ताबड़तोड़ वार कर रहे थे। दयाराम ने भजीते उदयसिंह पुत्र पूरनसिंह के सिर पर खाट की पाटी दे जारी। जिससे उसके सिर में चोट लगी और वहीं पर गिर गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए जयपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मारपीट में चाचा पूरनसिंह और बल्ला जाटव के भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों का उपचार चल रहा है। कोतवाली थाना के एएसआई बदनसिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच शराब के नशे में घरेलू किसी बात को लेकर पहले आपस में कहासुनी फिर गाली गलौच शुरू हो गई। देखते ही देखते झगड़ा बड़ा तो दोनों पक्ष एक-दूसरे के आमने सामने हो गए। लाठी-डंडों से मारपीट में उदयसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लोगों के बीच सहन शक्ति कम हो रही है।