भरतपुर

Rajasthan Politics:’कुछ बाहरी लोग जिला प्रमुख बनने का ख्वाब देख रहे’, विश्वेंद्र सिंह के बयान से सियासी हलचल तेज

Vishvendra Singh Statement: नगरीय निकाय चुनाव से लेकर पीसीसी चीफ, डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष तक बार-बार सवाल उठाने के बाद अब डीग-कुम्हेर के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के सियासी बयान ने राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।
2 min read
• •
Updated: 29 Oct 2026, 10:12 AM IST
Vishvendra Singh Statement
Vishvendra Singh - File PIC

भरतपुर। नगरीय निकाय चुनाव से लेकर पीसीसी चीफ, डीग कांग्रेस जिलाध्यक्ष तक बार-बार सवाल उठाने के बाद अब डीग-कुम्हेर के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह के सियासी बयान ने राजनीति में हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने अब जिला प्रमुख पद को लेकर निशाना साधा है। इसमें उन्होंने जिला प्रमुख पद को लेकर भाजपा के एक प्रत्याशी पर सीधे तौर पर पैसे के नशे में चूर होने का आरोप लगाया है। हालांकि पत्रिका ने जब इस प्रकरण को लेकर बात करने की कोशिश की तो वे कुछ नहीं बोले।

सिंह विश्वेंद्र ने सोशल मीडिया पर की पोस्ट में कहा है कि भरतपुर की जनता जनार्दन के नाम महत्वपूर्ण सूचना! बड़ी चिताजनक जानकारी सामने आ रही है कि भरतपुर जिला परिषद चुनाव में पैसे के नशे में चूर कुछ बाहरी लोग भाजपा का टिकट लेकर भरतपुर का जिला प्रमुख बनने का ख्वाब देख रहे है। ऐसे बाहरी लोगों ने तत्काल में अपना नाम वोटर में और लिस्ट में जुड़वाया है और कई लोग शामिल है, जो कि सरासर नियमों के विरुद्ध और लोकतंत्र के साथ धोखा है। ऐसे फर्जी बाहरी लोगों का जल्द ही सबूतों के साथ खुलासा किया जाएगा। मैं राजस्थान सरकार और जिला प्रशासन से आग्रह करता हूं कि ऐसे फर्जी मतदाताओं की तुरंत जांच कर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। भरतपुर के हक पर बाहर से आकर डाका डालने वालों को भरतपुर की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। भरतपुर के जिला प्रमुख का फैसला सिर्फ भरतपुर की जनता करेगी, कोई बाहरी पैसों के दम पर नहीं।

दबाव में कांग्रेस, पूर्व मंत्री की चुप्पी

बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव में टिकटों के वितरण को लेकर पूर्व मंत्री सिंह ने भरतपुर व डीग जिले में दोनों ही जिलाध्यक्षों की भूमिका घर सवाल उठाए थे। ऐसे में डीग टिकट वितरण के बाद परिणाम को लेकर खासी पोस्ट की थी। इसको लेकर पीसीसी चीफ तक बयानबाजी हुई थी। पंचायत चुनाव की शुरुआत से ही वे शांत नजर आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस में हलचल बनी हुई है। वहीं, पार्टी के नेता भी पशोपेश में है।

आखिर किस पर साधा निशाना

पूर्व मंत्री सिंह अब तक नगरीय निकाय चुनाव में डीग जिले में ही निशाना साधते रहे हैं, लेकिन अब जो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। इसमें भरतपुर लिखा गया है। भरतपुर जिला प्रमुख की सीट इस बार एससी महिला तो डीग जिला प्रमुख की सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। भरतपुर में 31 व डीग में 29 जिला परिषद् के वार्ड हैं। इसमें भरतपुर में बयाना वैर एरिया के छह वार्डों व डीग जिले में कुम्हेर व डीग एरिया के वार्डों भाजपा के प्रत्याशी जिला प्रमुख पद की दावेदारी कर रहे हैं। एक प्रत्याशी ऐसा भी है तो कि कुम्हेर का रहने वाला है और बयाना एरिया के वार्ड से उनकी पुत्री चुनाव लड़ रही है तो डीग में भी कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं जो कि चुनाव के समय ही नजर आए हैं। वैसे भी बाहर कारोबार करते हैं।

Updated on:
29 Oct 2026, 10:12 AM IST
Published on: