भिलाई

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी के बाद 3 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद

Bhilai News: भिलाई पुलिस ने शुक्रवार शाम स्मृति नगर चौक क्षेत्र में दो स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी में मसाज की आड़ में देह व्यापार चलाने का खुलासा हुआ।

2 min read
Nov 23, 2025
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Bhilai News: अवैध देह व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिलाई पुलिस ने शुक्रवार शाम स्मृति नगर चौक क्षेत्र में दो स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश दी। छापेमारी में मसाज की आड़ में देह व्यापार चलाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों को सील कर दिया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें

रात में संदिग्ध लड़का-लड़कियों का रहता है आना-जाना.. लोगों ने SP को बताई ये बात, मची खलबली

मौके से बरामद हुई ये चीजें

पुलिस ने दोनों स्पा सेंटर्स से कई आपत्तिजनक सामान, मोबाइल फोन, ग्राहक लिस्ट वाले रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इनकी गहन जांच की जा रही है। जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम और पीटा एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान तेज किया जाएगा।

लविश फैमिली स्पा: पहले भी पकड़ी जा चुकी है संचालिका

पहला स्पा अमन ढाबा के पास संचालित लविश फैमिली स्पा एंड सैलून था। इसका संचालन सिकोला भाठा निवासी अहिल्या सागरवंशी (36) पति दिग्विजय सागरवंशी कर रही थी। पुलिस ने अहिल्या को मौके से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी (शहर) पद्मश्री तंवर ने बताया कि अहिल्या पहले भी गैरकानूनी गतिविधियों में पकड़ी जा चुकी है। करीब पांच माह पहले सूर्या मॉल में उसके जरिए चलाए जा रहे स्पा पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। इसके बाद उसने पति के नाम पर नया स्पा खोल लिया था। अब इस स्पा को भी सील कर दिया गया है।

ड्रीम केचर स्पा: बिना लाइसेंस चल रहा था कारोबार

दूसरा स्पा ड्रीम केचर स्पा एंड सैलून था। इसका संचालन हाउसिंग बोर्ड जामुल निवासी अकुश ईखार (29) पुत्र कृष्णा ईखार कर रहा था, जबकि मैनेजर की भूमिका गफ्फार खान (22) पुत्र वहीद खान निभा रहा था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी भारती मरकाम ने बताया कि यह स्पा पूरी तरह बिना लाइसेंस के चलाया जा रहा था। यहां भी लड़कियों से मसाज के नाम पर अवैध देह व्यापार करवाया जा रहा था। दोनों संचालक-मैनेजर लंबे समय से इस गोरखधंधे से मोटी कमाई कर रहे थे।

ये भी पढ़ें

मुझसे संबंध बनाओ… आधी रात घर में घुसकर युवक ने की ये डिमांड, मना करने पर महिला के साथ करने लगा ऐसी हरकत

Published on:
23 Nov 2025 10:45 am
Also Read
View All

अगली खबर