17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूर्या मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार! पुलिस की छापेमारी के बाद 3 महिला समेत 5 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद

Bhilai News: सूर्या मॉल स्थित 8 स्पा सेंटरों में छापा मारा गया। इस दौरान ब्लू एलीजा, सेंस और एलोरा स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामग्री व गतिविधियां पाई गईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिलाई

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 Jun 2025, 9:53 AM IST

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार (फोटो सोर्स-पत्रिका)

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार (फोटो सोर्स-पत्रिका)

CG News: सूर्या मॉल में संचालित स्पा सेंटर्स की आड़ में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। सूर्या मॉल स्थित 8 स्पा सेंटरों में छापा मारा गया। इस दौरान ब्लू एलीजा, सेंस और एलोरा स्पा सेंटर में आपत्तिजनक सामग्री व गतिविधियां पाई गईं। पुलिस ने मौके से तीन ग्राहकों सहित दो महिला संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की।

एएसपी पद्मश्री तवर ने बताया कि सूचना मिली थी कि सूर्या मॉल के कुछ स्पा सेंटर्स में स्पा के नाम पर अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इस पर नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी और उपपुलिस अधीक्षक नवी मोनिका पांडेय के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा पाठक और पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गई।

यह भी पढ़े: किराए के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़! WhatsApp से होती थी लड़कियों की बुकिंग, ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस फिर… 4 गिरफ्तार

ये आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान ब्लू एलीजा स्पा सेंटर की सिकोला भाठा निवासी संचालिका अहिल्या सागरवंशी (36 वर्ष) और सेंस स्पा सेंटर की पावर हाउस निवासी संचालिका पूजा सुधु (32 वर्ष) को आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त पाया गया। साथ ही स्पा के रूम में तीन ग्राहक नवागांव धमतरी निवासी योगेश कुमार देवांगन (39 वर्ष), फिगेश्वर गरियाबंद निवासी संतोष कुमार देवांगन (43 वर्ष) और राजिम निवासी कमलेश देवांगन (35 वर्ष) पकड़ाए। इन सभी के पास से आपत्तिजनक सामग्री, तीन मोबाइल फोन और दो हजार रुपए नकद जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। एलोरा स्पा में भी आपत्तिजनक वस्तु मिलने पर संचालिका के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

सूर्या मॉल संचालक को नोटिस

एएसपी ने बताया कि सूर्या मॉल में संचालित स्पा सेंटरों में यह तीसरी बार कार्रवाई की गई। बावजूद अनैतिक कार्य पर रोक नहीं लगी। इस तरह के गलत काम हो रहे हैं, जिससे समाज में मैसेज ठीक नहीं जा रहा है। सूर्या मॉल के संचालक को नोटिस दिया गया है। गुमास्ता को रद्द करने के लिए नगर निगम को नोटिस भेजा है।