भिलाई

कैदी को जान से मारने की धमकी, बोला – जेल के अंदर की दुनिया उसी के इसारे में चलती है… परिवार से 8 लाख की वसूली

Crime News: राजनांदगांव उप जेल में निरुद्ध अवैध उगाही करने वाले सजायाता बंदी रवि विठ्ठल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

2 min read
Jul 24, 2025
सजायता बंदी रवि विठ्ठल और उसके साथी गिरफ्तार (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Crime News: राजनांदगांव उप जेल में निरुद्ध अवैध उगाही करने वाले सजायाता बंदी रवि विठ्ठल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रवि विठ्ठल अपने सहयोगी विशाल सोनी उर्फ उडिय़ा, परबदीप सिंह उर्फ मन्नू और गुरमीत कौर के साथ मिलकर जेल में एक विचारधीन बंदी युवक की हत्या की धमकी देकर सोने की ज्वेलरी और 7 लाख 95 हजार रुपए नकद वसूल लिए।

आरोपी को प्रोडक्सन वारंट में उप जेल राजनादगांव से थाना लाया गया। पूछताछ करने पर उसने जुर्म स्वीकार किया। ज्युडिशियल रिमाण्ड पर उपजेल जिला राजनादगांव भेजा गया। उसके सहयोगियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

ये भी पढ़ें

कच्चा लोहा के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे साढ़े 21 लाख का गांजा, मौके पर पहुंची पुलिस फिर… मची खलबली

सुपेला टीआई विजय यादव ने बताया कि 4 अक्टूबर 2024 को शिकायतकर्ता ने थाना में प्रकरण दर्ज कराया। जेल में निरुद्ध उसके भाई को बंदी रवि विठ्ठल और उसके सहयोगी विशाल सोनी उर्फ उडिय़ा, परबदीप सिंह उर्फ मन्नू और गुरमीत कौर द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। विवश करते हुए अवैधानिक तरीके से 7 लाख 95 हजार रुपए वसूल लिए हैं।

सोने की ज्वेलरी और नकद रकम भी वसूला

पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई 2023 को रवि विठ्ठल की पेशी थी। उसने विशाल उड़िया के माध्यम से उसे न्यायालय बुलाया। इस तरह से धमकी दी कि उसने डर कर उसे 5 लाख रुपए नकद दे दिया। महेश्वरी बघेल के नाम की सिम के जरिए 2 लाख 95 हजार रुपए ऑनलाईन ट्राजेक्शन कराया। इस तरह नकद 7 लाख 95 हजार रुपए वसूल लिया।

11 जुलाई 2023 को रवि विठ्ठल ने अपनी पुत्री के जन्मदिन पर विशाल उड़िया के माध्यम से कान्फ्रेस में लेकर सोने की चैन और लॉकेट जबरिया खरीदवाया। अब फिर मांग कर रहा है। इसके बावजूद 8 महीने से रवि विठ्ठल लगातार कॉल करके पैसों के लिए धमकी दे रहा है। प्रताड़ित होकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

जेल के अंदर फोन करने की छूट!

पुलिस ने बताया कि शिकायतकार्त का भाई छावनी थाना के अपराध क्र. 277/22 में लगभग दो वर्षों से विचाराधीन बंदी के रूप में जेल में है। केन्द्रीय कारागार दुर्ग में सजायाता अपराधी रवि विठ्ठल हत्या के आरोप में 7 साल से सजा काट रहा है। उसे राजनांदगांव जेल शिफ्ट किया गया है। आरोपी रवि विट्ठल ने अपने दोस्त विशाल उड़िया को फोन किया और जेल में बंद युवक के भाई को कान्फ्रेंस में लेकर मोबाइल पर बात की। धमकी देकर पैसे की मांग की। नहीं देने पर उसके भाई को मारने की धमकी दी।

जेल में जान से खत्म कर देगा। जेल के अंदर की दुनिया उसी के इसारे में चलती है। उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जेल प्रबंधन से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जेल के अंदर से उसे फोन करने की पूरी छूट दी गई है।

सोने की ज्वेलरी और नकद रकम वसूले

पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई 2023 को रवि विठ्ठल की पेशी थी। उसने विशाल उड़िया के माध्यम से उसे न्यायालय बुलाया। इस तरह से धमकी दी कि उसने डर कर उसे 5 लाख रुपए नकद दे दिया। महेश्वरी बघेल के नाम की सिम के जरिए 2 लाख 95 हजार रुपए ऑनलाईन ट्राजेक्शन कराया। इस तरह नकद 7 लाख 95 हजार रुपए वसूल लिया।

इसके अलावा 11 जुलाई 2023 को रवि विठ्ठल ने अपनी पुत्री के जन्मदिन पर विशाल उड़िया के माध्यम से कान्फ्रेस में लेकर शिकायतकर्ता से सोने की चैन वजनी 2.780 मिलीग्राम और सोने का लॉकेट वजनी 0.850 मिलीग्राम जबरिया खरीदवाया। इसके बावजूद 8 महीने से रवि विठ्ठल लगातार कॉल करके पैसों के लिए धमकी दे रहा है। प्रताड़ित होकर पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

Updated on:
24 Jul 2025 12:10 pm
Published on:
24 Jul 2025 12:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर