भिलाई

CG News: गोदाम में रखा 80 बोरा धान चोरी, जांच में जुटी पुलिस

CG News: 14 नवंबर से धान खरीदी केन्द्र ग्राम हिरेतरा में धान खरीदी शुरू हुई। चौकीदार युवराज वर्मा एवं तामरज साहू के साथ जाकर देखा तो धान बोरा की लाटों में से एक लाट में धान बोरा की दो-तीन लाइन कम दिखाई दी।

less than 1 minute read
Dec 18, 2024
CG News

CG News: धमधा थाना अंतर्गत सहकारी समिति के गोदाम में चोरी हो गई। चोरों ने 80 बोरा धान गायब कर दिया। इसकी कीमत 73 हजार 600 रुपए बताई जा रही है। पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच कर रही है।

धमधा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम घोठा निवासी सहकारी समिति प्रबंधक राजू लाल पटेल (33 वर्ष) ने शिकायत की है कि 14 नवंबर से धान खरीदी केन्द्र ग्राम हिरेतरा में धान खरीदी शुरू हुई। चौकीदार युवराज वर्मा एवं तामरज साहू के साथ जाकर देखा तो धान बोरा की लाटों में से एक लाट में धान बोरा की दो-तीन लाइन कम दिखाई दी।

इस पर गिनती कर मिलान किया तो पता चला कि 2500 बोरा में से करीब 80 बोरा धान गायब थी। इस पर शाखा प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह मढरिया को जानकारी देकर थाने में शिकायत दर्ज करा दी।

Updated on:
18 Dec 2024 12:12 pm
Published on:
18 Dec 2024 12:11 pm
Also Read
View All

अगली खबर