भिलाई

National Highway Accident: बारूद से लदा ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराया, केबिन में लगी भीषण आग, हाई अलर्ट पर पुलिस-दमकल

National Highway Accident: दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र में बारूद से भरा ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराकर सर्विस रोड पर उतर गया और उसके केबिन में आग लग गई।

less than 1 minute read
Feb 26, 2026
बारूद से लदा ट्रक ट्रांसफार्मर से टकराया (photo source- Patrika)

National Highway Accident: दुर्ग जिले के भिलाई-3 क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 2:20 बजे एक गंभीर हादसा होने से बच गया। रायपुर की दिशा में जा रही बारूद से भरी ट्रक (TS 05 UB 2355) अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक सर्विस लेन में उतर गई और उसके केबिन में आग लग गई।

ये भी पढ़ें

डिप्टी CM के कार्यक्रम में जाते समय हादसा, BJP मंडल अध्यक्ष की कार में लगी भीषण आग

National Highway Accident: तेजी से आग बुझाने का अभियान शुरू

आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने बिना देर किए दो दमकल वाहनों को मौके पर रवाना किया। पहुंचने पर फायर ब्रिगेड टीम ने पाया कि ट्रक के आगे के हिस्से में आग धधक रही है। किसी भी संभावित विस्फोट के खतरे को ध्यान में रखते हुए जवानों ने तेजी से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। जिला सेनानी व अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, फायर कर्मियों ने साहस का परिचय देते हुए केबिन के भीतर प्रवेश कर आग पर काबू पाया।

National Highway Accident: मामले की जांच की जा रही

यदि आग फैल जाती तो बारूद में धमाका हो सकता था, जिससे भारी जन-धन हानि की आशंका थी। ट्रांसफार्मर से टकराने के कारण आसपास के इलाके में भी जोखिम की स्थिति बन गई थी। दमकल और पुलिस की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। आग पूरी तरह बुझाने के बाद ट्रक को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और भिलाई-3 थाने में खड़ा कराया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Updated on:
26 Feb 2026 01:23 pm
Published on:
26 Feb 2026 01:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर