भिलाई

Bhilai Road Accident: अनियंत्रित होकर 10 फीट पुलिया के नीचे गिरी कार, हादसे में चालक घायल…इलाज जारी

Road Accident: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में एक कार ब्रिज से नीचे जा गिरी। इसमें कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

less than 1 minute read
Jul 19, 2024

CG Road Accident: भिलाई स्टील कालोनी के पास गुरुवार को सुबह 7 बजे एक कार चालक बोगदा पुलिया के पास पहुंचा। फोन पर बात कर रहा था। उसकी कार अनियंत्रित हुई। 10 फीट नीचे जा गिरी। जिससे चालक गंभीर रुपए से घायल हो गया। डायल 112 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुद्वारा की तरफ से कार चालक अंजोरा की तरफ जा रहा था। स्टील कालोनी के पास नेशनल हाइवे के बोगदा पुलिया के पास पहुंचा। फोन पर बात कर रहा था, जिससे उसकी कार अनियंत्रित हो गई। वह नीचे गिरा गया। कार परखच्चे उड़ गए। घायल को अस्पताल ले जाया गया। घटना के बारे में पूछने पर जानकारी स्मृति नगर चौकी प्रभारी ने बताया घटना के बारे में नहीं मालूम है।

Published on:
19 Jul 2024 11:29 am
Also Read
View All

अगली खबर