भिलाई

पैसों के विवाद पर खूनी संघर्ष! उधार मांगने पर ढाबा संचालक ने किया चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा घायल

CG Crime News: भिलाई जिले में अहिवारा पैसे के लेनदेन के विवाद पर ढाबा संचालक ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी। दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

2 min read
Aug 26, 2025
पैसों के विवाद पर खूनी संघर्ष! उधार मांगने पर ढाबा संचालक(photo-patrika)

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में अहिवारा पैसे के लेनदेन के विवाद पर ढाबा संचालक ने चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी। दूसरे को गंभीर रूप से घायल कर दिया। नंदिनी पुलिस ने आरोपी ढाबा संचालक आशुतोष कुमार उपाध्याय को गिरतार कर रिमांड में जेल भेज दिया है। घटना रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे की है।

ये भी पढ़ें

CG Fraud News: भारतीय टीम में चयन कराने का झांसा देकर 7 लाख की ठगी, पुलिस ने 3 आरोपी को किया गिरफ्तार

CG Crime News: पैसे के लेन देन को लेकर हुआ था विवाद

नंदिनी पुलिस ने बताया कि अहिवारा निवासी संदेश गुप्ता अपने दोस्त मोहमद जसीम के साथ उधार का पैसा वापस लेने के लिए रविवार की रात 8.30 बजे बिहार ढाबा संचालक आशुतोष कुमार उपाध्याय के पास गया था। इस पर आशुतोष भड़क गया। उसने कहा कि पैसा नहीं दूंगा जो करना है कर लो। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। पुलिस ने बताया कि आशुतोष ने संदेश के पेट में चाकू से हमला कर दिया।

जसीम बीच बचाव करने आया तो उसके सीने भी चाकू से हमला किया। चाकू के वार से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को सुपेला के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां मोहमद जसीम की हालत बिगड़ी तो उसे रायपुर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार को जसीम की मौत हो गई। घायल संदेश की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

रात में दर्ज किया गया अपराध

नंदिनी पुलिस के मुताबिक रात करीब 11.45 बजे मनोज कुमार गुप्ता निवासी, जोन 3, मस्जिद के पास, खुर्सीपार ने घटना सूचना दी। उसने बताया कि संदेश गुप्ता व उसके दोस्त मोहमद जसीम को आशुतोष ने जान से मारने की नीयत से प्राणघातक हमला कर दिया है।

80 हजार रुपए लिया था उधार

पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले ढाबा संचालक आशुतोष कुमार उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसने संदेश से करीब 80 हजार रुपए उधार लिया था। इसे ही मांगने के लिए वह अपने दोस्त के साथ बिहार ढाबा गया था।

दो लोगों पर चाकू से हमला करने के मामले में आशुतोष को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है। घायल जसीम की मौत हो गई है। संदेश का उपचार जारी है। करीब 80 हजार उधार था, जिसके लिए दोनों वहां पहुंचे थे।

Published on:
26 Aug 2025 11:30 am
Also Read
View All

अगली खबर