डेंगू ने एक मासूम की और जान ले ली। नगर पालिक निगम के वार्ड-36 गौतम नगर निवासी गणेश जायसवाल की सात माह की मासूम बेटी अन्नया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
भिलाई@Patrika. डेंगू ने एक मासूम की और जान ले ली। नगर पालिक निगम के वार्ड-36 गौतम नगर निवासी गणेश जायसवाल की सात माह की मासूम बेटी अन्नया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। रायपुर की बाल गोपाल हॅास्पिटल में 14 अगस्त से इलाज चल रहा था। शनिवार को दोपहर एक बजे उनकी मौत हो गई। इस तरह से ट्विनसिटी में डेंगू बुखार से मरने वालों की संख्या 21 पहुंच गई है।
11 अगस्त को बुखार आया
@Patrika मासूम अन्नया को ११ अगस्त को बुखार आने पर डॉक्टर के पास ले गए थे। रैपिड किट की जांच में डेंगू पॉजीटिव रिपोर्ट आने पर परिजन के होश उड़ गए। उसे तत्काल दुर्ग शासकीय जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां तीन दिनों तक उपचार के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ। स्थिति बिगडऩे पर उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए १४ अगस्त को डॉक्टरों ने मेकाहारा रायपुर रेफर कर दिया। मेकाहारा के चिकित्सकों ने मासूम का उचित इलाज के लिए बच्चों के हॅास्पिटल बाल गोपाल में रेफर कर दिया। जहां उनके परिजनों ने इलाज पर करीबन 70 हजार रुपए खर्च भी किए। इसके बावजूद उन्हें बचा नहीं पाए।@Patrika
सात माह पहले भरी की गोद हो गई सूनी
मासूम अन्नया की मौत से मां की गोद सुनी हो गई है। रो-रो कर उनका बुरा हाल है। जायसवाल परिवार में गमगीन का माहौल है। सात माह पहले गणेश जायसवाल को प्रथम पुत्री रत्न प्राप्त हुुई थी। जन्म से परिवार के सभी लोग खुश थे। गणेश जायसवाल निजी संस्थान में काम करता है।@Patrika
गौतम नगर में दो लोगों की हो चुकी है मौत
@Patrika डेंगू से गौतम नगर में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। ९ अगस्त को साढ़े चार वर्ष की प्रियंका की मौत हो गई थी। वहीं खुर्सीपार क्षेत्र में सबसे अधिक १० लोगों की मौत चुकी है।
@Patrika अब तक कुल पॉजीटिव- १९१६
डिस्चार्ज हो चुके- १२५६
अब तक शहर से बाहर रेफर-२५
अब तक कुल मुत्यु-२१
शनिवार को भर्ती- १५१
शनिवार को डिस्चार्ज-१२२
शनिवार को नए मरीज-१३०
शनिवार को रेफर-२
हास्पिटल में इलाज -६१८
आईसीयू में इलाज- २६
गंभीर-४
अब तक शहर से बाहर रेफर-२५। @Patrika