28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डेंगू से फिर गई युवक की जान, अब-तक 20 लोगों की हो चुकी है मौत, आप रहे सावधान

डेंगू वायरस के कहर से ट्विनसिटी में मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। डेंगू बुखार से मरने वालों की संख्या 20 तक पहुंच गई है।
2 min read
Google source verification
Bhilia patrika

डेंगू से फिर गई युवक की जान, अब-तक 20 लोगों की हो चुकी है मौत

भिलाई. डेंगू वायरस के कहर से ट्विनसिटी में मौत का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। डेंगू पीडि़त लोगों की लगातार मौत हो रही है। इलाज के दौरान दो लोगों की और मौत हो गई। इनमें युवक पवित्र महानंद 29 साल और झुमुकलाल साहू 45 साल शामिल है। इस तरह से डेंगू बुखार से मरने वालों की संख्या 20 तक पहुंच गई है।

ओडिशा का रहने वाला महानंद परिवार
पवित्र महानंद ओडिशा के रहने वाले हैं। बीएसपी में ठेका श्रमिक का यहां अंतिम संस्कार के बाद परिवार वाले ओडिशा चले गए। मोहल्लेवासियों की मानें तो मकरध्वज 29 साल को डेंगू के साथ-साथ पीलिया की भी शिकायत थी। पीलिया का भी इलाज चल रहा था। वार्ड-३८ शहीद वीर नारायण सिंह नगर निवासी मकरध्वज महानंद पिता पवित्र को भी बुखार आने पर सोमवार को शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुर्सीपार लेकर गए थे। जहां रिपोर्ट पॅाजीटिव आने पर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। स्थिति बिगडऩे पर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर रेफर किया गया था। जहां बुधवार की रात १२.४५ बजे दम तोड़ दिया।

झुमुकलाल का शंकराचार्य में चल रहा था इलाज
नेवई वार्ड निवासी झुमुकलाल साहू 45 को डेंगू का लक्षण मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टंकी मरोदा से श्रीशंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।

बुधवार को वार्ड-२९ राजीव नगर निवासी पार्वती चौहान ने इलाज के दौरान चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था। वहीं खुर्सीपार निवासी राकेश यादव के सात माह के बेटे अथर्व यादव की बीएसपी सेक्टर-९ हॉस्पिटल में मौत हो गई। मासूम अथर्व का ११ अगस्त से सेक्टर-९ हॉस्पिटल के आईसीयू में इलाज चल रहा था। उन्होंने भी १४ अगस्त की रात को दम तोड़ दिया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में वाहन की सुविधा
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बापू नगर- चालक शंकर- ८८१७१७५९३७
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छावनी- पवन कुमार- ९६३९४४४३१०
बैकुंठधाम- बिट्टू- ९६८५८५६३२१
कोसा नगर- देवेन्द्र - ९५८९५०३२०
अब तक कुल भर्ती- १३४९
गुरुवार को भर्ती- १५२
गुरुवार को डिस्चार्ज-१२५
गुरुवार नए मरीज-१००
हॅास्पिटल में इलाज -६१३
गंभीर आईसीयू में भर्र्ती- ३०
शहर से बाहर रेफर-११
शासकीय चिकित्सालयों से प्रायवेट में रेफर-१२।