भिलाई

DA hike 2026: BSP में कर्मियों-अधिकारियों के डीए में 3.3 फीसदी बढ़ोतरी, अक्टूबर से मिलेगा 59% महंगाई भत्ता

SAIL DA Hike: BSP कर्मचारियों और अधिकारियों के डीए में 3.3 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक 59% महंगाई भत्ता मिलेगा।
2 min read
• •
Oct 01, 2026
DA hike 2026
भिलाई स्टील प्लांट (Photo Patrika)

SAIL DA hike 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को लेकर राहत की खबर है। अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए डीए में 3.3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद कर्मचारियों और अधिकारियों का महंगाई भत्ता जुलाई-सितंबर तिमाही के 55.7 फीसदी से बढ़कर 59 फीसदी हो जाएगा। बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर से दिसंबर 2026 की तिमाही के लिए लागू रहेगा।

3.3 प्रतिशत की वृद्धि निर्धारित

महंगाई भत्ते में यह संशोधन अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI) के आधार पर किया गया है। कर्मचारियों के डीए में समय-समय पर होने वाली बढ़ोतरी महंगाई के स्तर और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में होने वाले बदलाव से जुड़ी होती है। इस बार उपलब्ध सूचकांक के आंकड़ों के आधार पर डीए में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि निर्धारित की गई है।

जून से अगस्त के सूचकांक के आधार पर गणना

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक जून 2026 में एआईसीपीआई 151.9, जुलाई में बढ़कर 153.2 और अगस्त में 154.4 रहा। इन आंकड़ों को डीए की गणना के आधार के तौर पर लिया गया। सूचकांक में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए महंगाई भत्ते में 3.3 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस बढ़ोतरी के बाद सेल के कर्मचारियों और अधिकारियों को अब मूल वेतन के आधार पर 59 फीसदी डीए मिलेगा। जुलाई-सितंबर तिमाही में यह दर 55.7 फीसदी थी। यानी नई दर लागू होने पर कर्मचारियों के वेतन में डीए के हिस्से में प्रत्यक्ष बढ़ोतरी होगी।

तीन महीने की तिमाही के लिए लागू होगा नया डीए

सेल में डीए की दर में संशोधन तिमाही आधार पर किया जाता है। इसी क्रम में अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर 2026 के लिए नई दर निर्धारित की गई है। डीए में 3.3 फीसदी की यह वृद्धि कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए bhilसे बढ़े खर्च के बीच अतिरिक्त राहत के रूप में देखी जा रही है। भिलाई स्टील प्लांट सेल की प्रमुख इकाइयों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी कार्यरत हैं। ऐसे में डीए में बढ़ोतरी का असर सीधे तौर पर उनके वेतन भुगतान पर पड़ेगा। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 59 फीसदी डीए लागू होने से कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा।

Updated on:
01 Oct 2026 11:32 am
Published on:
01 Oct 2026 11:32 am