दुनिया का सबसे ऊंचा गर्डर वाला रेल पुल है जिसकी ऊंचाई 141 मीटर है। फिलहाल यूरोप के मोंटेनेग्रो में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है, जिसकी ऊंचाई 139 मीटर है।
भिलाई. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने 111 किलोमीटर लंबी जिरीबाम-तुपुल-इम्फाल नई ब्रॉड गेज रेलवे परियोजना के लिए करीब 60,000 टन स्टील सामग्री की आपूर्ति की है। परियोजना 2008 में उठाई गई थी और इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया था।
पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) भारत के मणिपुर में परियोजना का निर्माण कर रहा है। मणिपुर में देश की सबसे लंबी रेल सुरंग तैयार हो रही है। यह सुरंग तुपुल-इंफाल रास्ते पर है। पूर्वोत्तर सीमांत रेल लाइन पर निर्माणाधीन सुरंग पूरा होने के बाद देश की सबसे बड़ी रेल सुरंग हो जाएगा।
फिलहाल कश्मीर घाटी में पीर पंजाल रेलवे सुरंग सबसे लंबी सुरंग है और उसकी लंबाई 11.2 किलोमीटर है। यह सुरंग उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल मार्ग पर है। इसके बन जाने से काजीगुंड और बानिहाल के बीच की दूरी काफी घट गई है।
दो कुतुब मीनार जितना ऊंचा
मणिपुर रेल परियोजना (जिरीबाम-तुपुल-इंफाल) में 46 सुरंगें हैं। इनसे 54.5 किलोमीटर की दूरी तय होगी। यह रेल लाइन 111 किलोमीटर लंबी है। इसमें दुनिया का सबसे ऊंचा गर्डर वाला रेल पुल है जिसकी ऊंचाई 141 मीटर है। फिलहाल यूरोप के मोंटेनेग्रो में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल है, जिसकी ऊंचाई 139 मीटर है।
यूरोप के रिकॉर्ड को भी यह पुल तोड़ देगा। इसके अलावा, नोनी के पास एक पुल का निर्माण किया जा रहा है जो दुनिया का सबसे लंबा गर्डर रेल पुल बन जाएगा। 141 मीटर पर, इरिंग नदी पर पुल एक दूसरे के ऊपर खड़े दो कुतुब मीनार जितना ऊंचा होगा।
148 पुल है सुरंग में
इस परियोजना में 111 किलोमीटर लंबी ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का निर्माण शामिल है, जिसमें डॉलाखल, कैमाई रोड, कंबिरॉन, थिंगौ, खोंगसांग, ननी तुपुल, हाओचन्ग रोड और इम्फाल, 148 पुल और 4६ सुरंगों के रास्ते 9 स्टेशन शामिल हैं। जिनमें से सुरंग संख्या 1211.55 किलो मीटर लंबी है।
दो चरणों में होगा काम
परियोजना दो वर्गों में विकसित की जा रही है। पहले खंड में 84 किलो मीटर रेलवे लाइन का निर्माण जिरीबाम को तुपुल से जोडऩा है, जो पूरा होने के कगार पर है। इसके बाद तुपुल से इम्फाल को जोडऩे वाले 27 किमी का दूसरा खंड 2019 तक पूरा होने की उम्मीद है।
सेल ने की यह आपूर्ति
सेल इस परियोजना के लिए एचआर प्लेट्स और शीट्स, प्लेट मिल प्लेट्स के साथ मुख्य रूप से टीएमटी रिबार्स और स्ट्रक्चरल की आपूर्ति किया है, जो न केवल भारत की सबसे लंबी सुरंग के अपने निर्माण के क्षेत्र में होने का गौरव है। बल्कि यह सबसे लंबा गर्डर रेल पुल भी है। गुवाहाटी में सेल का शाखा बिक्री कार्यालय उन सामग्रियों की आपूर्ति कर रहा है, जो भिलाई स्टील प्लांट, दुर्गापुर, इस्को, राउरकेला और बोकारो इस्पात संयंत्रों में अपनी अत्याधुनिक नई मिलों से उत्पादित हैं।