11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीएम रिपोर्ट देख डॉक्टर भी चौंके, आत्महत्या करने के लिए महिला ने अपनाया था ये खतरनाक तरीका

महिला ने अधिक शराब पी ली थी। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि महिला ने शराब के साथ जहर मिलाकर सेवन किया है।

2 min read
Google source verification

दुर्ग

image

Dakshi Sahu

Jun 20, 2018

women suicide in chhattisgarh

40 yrs women suicide in chhattisgarh

दुर्ग. डिपरापारा में एक महिला ने जहर मिला शराब पीकर आत्महत्या कर ली। वहीं गया नगर में एक युवक ने फांसी लगा ली। पुलिस को नदी रोड में एक युवक का शव भी मिला है। तीनों मामले में पुलिस विवेचना कर रही है।

जहर मिले शराब पीने की घटना सोमवार की रात की है। मृतिका लक्ष्मी चंदेल (40) शराब में जहर मिलाकर पी गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read more: Breaking: घर में सोना गड़े होने का हवाला देकर फर्जी तांत्रिकों ने ग्रामीण से की 1 करोड़ 5 लाख की ठगी ...

पहले यह माना जा रहा था कि महिला ने अधिक शराब पी ली थी। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि महिला ने शराब के साथ जहर मिलाकर सेवन किया है। कारण का पता नहीं चला है।

महिला ने यह कदम क्यों उठाया इसका खुलासा नहीं हुआ है। मारच्यूरी में पुलिस ने पीडि़त परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज किया, लेकिन कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।

युवक ने लगाई फांसी
गया नगर निवासी धर्मेन्द्र निर्मलकर (27) ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने कपड़े से फंदा तैयार किया था। शाम 5 बजे सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर मॉरच्यूरी पहुंचाया।
घटना के समय युवक घर पर अकेले था। उसकी मां गांव गई हुई है। मृतक धर्मेन्द्र विवाहित है। उसकी पत्नी कुछ माह पहले घर छोड़ मायके में रह रही है

नदी रोड में मिला युवक का शव
मंगलवार की सुबह सिटी कोतवाली पुलिस ने नदी रोड से एक युवक का शव बरामद किया। शव का शिनाखित रेंगाखार जिला कबीरधाम निवासी नरेन्द्र नेताम (28) के रुप में किया गया है। शव को मॉरच्यूरी में रखा गया है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।