भिलाई

भिलाई में हादसा, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Bhilai Accident: भिलाई आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई…
2 min read
Jul 23, 2026
Bhilai road accident
सेंट्रल एवेन्यू में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार ( Photo - Patrika )

Chhattisgarh Accident: भिलाई में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार में सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा सुबह करीब चार बजे सेक्टर-9 से सेक्टर-6 की ओर जाने वाले मार्ग पर गुंडिचा मंडप के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि धड़ाम की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

Bhilai Accident: रॉकेट की स्पीड में दौड़ रही थी कार

जानकारी के अनुसार, कार क्रमांक सीजी 07 एमबी 5986 में दो युवक सवार थे। हादसे की सूचना मिलने पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों के शव सुपेला स्थित मरच्यूरी में रखे गए हैं। वहीं कार की हालत देख अंजादा लगाया जा सकता है कि कार की स्पीड कितनी रही होगी। हालांकि पुलिस इस मामले की विवेचना कर रही है।

मृतकों की पहचान दीपक गुप्ता (23) पिता राजबली गुप्ता, निवासी सड़क नंबर-50, क्वार्टर नंबर 8/एफ, सेक्टर-6 भिलाई और कौशिक दास (15) पिता स्व. चंदन दास, निवासी सड़क नंबर-33, मकान नंबर 3/ए, सेक्टर-6 भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। वहीं अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार कौन चला रहा था।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज

पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार सेक्टर-9 से सेक्टर-6 की ओर जा रही थी। इसी दौरान सेंट्रल एवेन्यू रोड पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

कार में मिले ये समान

पुलिस के अनुसार, कार से शराब की बोतलें और नमकीन भी बरामद हुआ है। भिलाई नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी, इसकी जांच की जा रही है।

Updated on:
23 Jul 2026 12:23 pm
Published on:
23 Jul 2026 12:23 pm