भिलाई

CG Alcohol Scam: शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार एपी त्रिपाठी की जमानत खारिज, 3 माह के लिए बढ़ाई आरोपियों की रिमांड

CG Alcohol scam: शराब घोटाला मामले में ईओडब्लू द्वारा गिरफ्तार किए गए पूर्व आईएएस अनिल टूटेजा की स्पेशल कोर्ट ने न्यायिक रिमांड अवधि 13 दिनों तक बढ़ाने का आदेश जारी किया है।
2 min read
• •
Updated: 6 Sep 2024, 2:40 PM IST
CG Alcohol Scam

CG Alcohol Scam: शराब घोटाले में जेल भेजे गए आबकारी विभाग के निलंबित विशेष सचिव एपी त्रिपाठी की जमानत को कोर्ट ने खारिज कर दिया। ईडी के विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किए गए जमानत आवेदन में स्वयं को निर्दोष बताते हुए घोटाले में किसी भी तरह की भूमिका नहीं होने का ब्यौरा दिया था। वहीं अपनी बीमारी का हवाला देते हुए जमानत दिए दिए जाने का अनुरोध किया था।

CG Alcohol Scam: जमानत नहीं दिए जाने का अनुरोध

अभियोजन पक्ष में इसका विरोध करते हुए अदालत को बताया था की प्रकरण की जांच के दौरान शराब घोटाले में महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। संलिप्ता के इनपुट मिलने पर गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक (CG Alcohol Scam) रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जमानत नहीं दिए जाने का अनुरोध किया। विशेष न्यायाधीश ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद जमानत को खारिज कर दिया।

जमानत आवेदन को खारिज करने का अनुरोध

वहीं कोयला घोटाले में जेल भेजे गए माइनिंग अधिकारी संदीप नायक, राहुल सिंह और रोशन सिंह ने जमानत के लिए ईओडब्ल्यू की विशेष न्यायाधीश निधि शर्मा तिवारी की अदालत में आवेदन लगाया था। (CG Alcohol Scam) अभियोजन पक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि घोटाले में संलिप्ता को देखते हुए जमानत आवेदन को खारिज करने का अनुरोध किया। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।

न्यायिक रिमांड 13 दिन के लिए बढ़ा

CG Alcohol Scam: ईओडब्ल्यू द्वारा शराब घोटाले में जेल भेजे गए निलंबित आईएएस अनिल टुटेजा की न्यायिक रिमांड 13 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। अब इस मामले की सुनवाई 18 सितंबर को होगी। वहीं कोयला घोटाले में जेल भेजे गए निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर विश्नोई, राज्य सेवा की अधिकारी सौया चौरसिया,कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, मनीष उपाध्याय सहित अन्य लोगों की रिमांड को 3 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

अब इस प्रकरण की सुनवाई 5 दिसंबर को होगी। बता दे की ईओडब्ल्यू ने कोयला घोटाले में 17 लोगों को आरोपी बनाया है। इसमें से 16 को न्यायिक रिमांड पर जेल और रजनीकांत तिवारी को पूछताछ के लिए 12 सितंबर तक रिमांड पर लिया है।

Updated on:
6 Sep 2024, 2:40 PM IST
Published on: