भिलाई

CG Crime: पार्टी में बवाल के बाद पार्षद पति की पिटाई 2 दिन बाद वीडियो वायरल

CG Crime: उनका कहना था कि उसकी बिना अनुमति के सामुदायिक भवन में कार्यक्रम कैसे कर लिए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jul 2024, 11:45 AM IST
CG Crime

CG Crime: भिलाई के नेवई थाना अंतर्गत रिसाली नगर निगम के कांग्रेस पार्षद व पूर्व एमआईसी मेंबर ईश्वरी साहू के पति प्रदीप साहू की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। इसका वीडियो दो दिन बाद वायरल हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

नेवई थाना प्रभारी आनंद शुक्ला ने बताया कि घटना रविवार दोपहर की है। वार्ड-14 मौहारी मरोदा के शिव मंदिर स्थित सामुदायिक भवन में स्थानीय निवासी उमेश रावेट की दादी सेवानिवृत्त हुई। उसी के लिए पार्टी का कार्यक्रम चल रहा था। उस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। वार्ड 15 पार्षद ईश्वरी साहू और उसके पति प्रदीप साहू के खिलाफ अपराध दर्ज कराने वाले उमेश रावटे का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान प्रदीप साहू व ईश्वरी साहू आए। अचानक गाली-गलौज करने लगे। उनका कहना था कि उसकी बिना अनुमति के सामुदायिक भवन में कार्यक्रम कैसे कर लिए।

इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे उसका बाया पैर टूट गया। उस दौरान पार्षद पति प्रदीप साहू नशे में धुत थे। दूसरे पक्ष की तरफ से पार्षद पति प्रदीप साहू (44 वर्ष) ने शिकायत की है कि कार्यक्रम स्थल पर कुछ लोग एक दूसरे को गाली दे रहे थे। इस पर पार्षद ईश्वरी साहू और उनके देवर ने उन्हें मना किया तो उल्टा उन्हीं से गाली-गलौज करने लगे। जब ईश्वरी साहू ने विरोध किया तो उन्होंने जमीन पर पटक कर लात घूसे से धुनाई की।

Updated on:
4 Jul 2024, 11:45 AM IST
Published on: