भिलाई

CG Election 2025: BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे ने डाला वोट, 10 निगमों में भाजपा का परचम लहराने का किया दावा

CG Election 2025: सरोज पांडे ने दुर्ग की जनता से अपील करते हुए कहा कि, हर एक मतदाता को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, इससे शहर की दशा दिशा तय होती है।

less than 1 minute read
Feb 11, 2025

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटर्स की लंबी लाइन लगी हुई है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 नगर निगमों के महापौर और पार्षद चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतगणना 15 फरवरी को होगी।

सरोज पांडे ने डाला वोट

इसी कड़ी में लोकतंत्र के महापर्व पर आज भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस दौरान भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडे ने दुर्ग के गुरुनानक स्कूल पहुंचकर मतदान किया। सरोज पांडे ने दुर्ग की जनता से अपील करते हुए कहा कि, हर एक मतदाता को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, इससे शहर की दशा दिशा तय होती है।

CG Election 2025: कांग्रेस पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि, जिस तरह दिल्ली में कांग्रेस की स्थिति है वैसी स्थिति छत्तीसगढ़ में भी है। सरोज पांडे ने प्रदेश के सभी 10 निगमों में भाजपा का परचम लहराने का दावा किया। दुर्ग नगर निगम में मतदान पश्चात मीडिया बंधुओं से संवाद कर जनता से अपने मताधिकार का प्रयोग करने अपील किया।

Also Read
View All

अगली खबर