
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों में वोटर्स की लंबी लाइन लगी हुई है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। 10 नगर निगमों के महापौर और पार्षद चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। मतगणना 15 फरवरी को होगी।
नगरीय निकायों में नई सरकार बनाने के लिए गरियाबंद जिले में मतदान जारी है। जिले में सबसे कम वोट गरियाबंद शहर में ही पड़े हैं। दोपहर 2 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, नगर पालिका गरियाबंद के 15 वार्डो में 57.26 प्रतिशत वोट ही पड़े थे। 5 अन्य नगरीय निकायों में अभी देवभोग सबसे आगे चल रहा है। बता दें कि गरियाबंद कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने भी मतदान किया।
CG Election 2025: जिले में सर्वाधिक 81.44 प्रतिशत वोट पड़े हैं। इसी तरह अन्य नगर पंचायतों में कोपरा में 76.17%, छुरा में 63.71%, राजिम में 59.66% और फिंगेश्वर में 59.39% वोटिंग हुई है। चुनावी माहौल की बात करें तो लोगों मेंं मतदान को लेकर खासा उत्साह है। प्रत्याशी अभी भी लोगों से समर्थन मांगकर ग्राउंड मजबूत करते नजर आ रहे हैं।
गरियाबंद में भाजपा से पालिका अध्यक्ष के दावेदार रिखीराम यादव ने वार्ड 11 में मतदान किया।
गरियाबंद में कॉन्ग्रेस से पालिका अध्यक्ष के दावेदार गेंदलाल सिन्हा ने वार्ड 13 में परिवार के साथ दिया वोट
74 साल के दयानिधि तिवारी अपनी 68 वर्षीय पत्नी श्यामकली तिवारी के साथ मतदान करने पहुंचे।
Updated on:
11 Feb 2025 03:49 pm
Published on:
11 Feb 2025 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allगरियाबंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
