भिलाई

CG Vyapam Exam 2025: इन एंट्रेंस एग्ज़ाम के लिए आवेदन शुरू, व्यापमं ने जारी किया परीक्षाओं की तारीख, यहां जानें Details…

CG Vyapam Exam 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियों का ऐलान कर दिया है।
2 min read
• •
Updated: 24 Mar 2025, 10:58 AM IST
CG Vyapam 2025: ADEO के 200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन, जल्द करें

CG Vyapam Exam 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियों का ऐलान कर दिया है। इस साल प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट यानी पीईटी की परीक्षा 8 मई को ली जाएगी।

इसमें इंजीनियरिंग के साथ आर्किटेक्चर और डेयरी टेक्नोलॉजी विषय चुनने वाले परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर की पाली में व्यापमं फार्मेसी में प्रवेश के लिए पीपीएचटी प्रवेश परीक्षा लेगा। पीईटी की परीक्षा सुबह 9 से 12.15 बजे तक होगी वहीं पीपीएचटी दोपहर 2 से 5.15 बजे तक ली जाएगी।

CG Vyapam Exam 2025: पीपीटी परीक्षा 1 मई को

व्यापमं ने प्री-पॉलीटेक्निक प्रवेश के लिए परीक्षा का संभावित शेड्यूूल जारी कर दिया है। पीपीटी परीक्षा 1 मई को दुर्ग जिले के 13 परीक्षा केंद्रों में कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। व्यापमं ने अपनी वेबसाइट पर आवेदन विंडो चालू कर दिया है। इसके अलावा प्री-एमसीए प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल भी जारी किया गया है।

इस प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन भी शुरू करा दिए गए हैं। इस साल बड़ा बदलाव परीक्षा के दौरान यह है कि प्री-पॉलीटेक्निक परीक्षा तो सभी जिला मुख्यालयों में होगी, पर प्री-एमसीए प्रवेश परीक्षा के लिए सिर्फ दो सेंटर रायपुर और बिलासपुर बनाए जाएंगे। इस प्रवेश परीक्षा के लिए दुर्ग में सेंटर नहीं होगा।

परीक्षार्थी पहले बनाएंगे प्रोफाइल

व्यापमं के पोर्टल पर अब अभ्यर्थी को अपना प्रोफाइल बनाना होगा। व्यापमं की किसी भी परीक्षा के आवेदन तभी कर सकेंगे, जब आपका प्रोफइल रेडी होगा। आमतौर पर एक अभ्यर्थी व्यापमं की कई परीक्षाओं के लिए आवेदन करता है। ऐसे में अलग-अलग भर्ती परीक्षा के लिए उन्हें हर बार आवेदन में व्यक्तिगत जानकारियां भरनी पड़ती है।

अब अभ्यर्थियों को इससे छुटकारा मिल गया है। व्यापमं ने ऐसा सिस्टम डवलप किया है, जिससे किसी भी परीक्षा का आवेदन आपको व्यक्तिगत जानकारी नहीं भरनी होगी। बल्कि आपके द्वारा बनाए गए प्रोफाइल में दी गई जानकारी को व्यापमं का पोर्टल अपने आप फार्म में फीड कर लेगा।

नहीं लगेगा आवेदन शुल्क

व्यापमं की किसी भी प्रवेश परीक्षा के आवेदन करने के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासी परीक्षार्थी को कोई शुल्क नहीं देना होगा। यानी इस बार भी आवेदन या परीक्षा शुल्क पूरी तरह से माफ रहेगा। व्यापमं ने हाल ही में अपनी नई वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in लॉन्च की है। इस तरह व्यापमं की दो वेबसाइट्स एक्टिव है। छात्र वेबसाइट का लगातार अवलोकन करते रहें। इन वेबसाइट में ही आगे की सभी प्रक्रियाएं बताई जाएंगी।

Updated on:
24 Mar 2025, 10:58 AM IST
Published on: