
Cold Wave Alert: दुर्ग जिले में ठंड ने दस्तक दे दी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान औसत से 3.7 डिग्री नीचे गिरकर 14 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। शुक्रवार की रात से ही ठंडक का असर बढ़ गया है। वहीं, अधिकतम तापमान भी घटकर 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। दिन में धूप जरूर निकली, लेकिन हवा में ठंडक महसूस हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की और गिरावट आ सकती है। अनुमान है कि दिसंबर तक पारा 10 डिग्री या उससे नीचे जा सकता है। शुक्रवार की तुलना में तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। जहां शुक्रवार रात को 16.2 डिग्री, वहीं शनिवार को 14 डिग्री रहा। विभाग ने अगले सात दिनों के लिए वेदर फोरकास्ट जारी करते हुए कहा है कि न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री और अधिकतम 28 से 30 डिग्री के बीच रहेगा।
उत्तर भारत से ठंडी और शुष्क हवाएं अब छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रही हैं। इससे पूरे प्रदेश में ठंड बढऩे की संभावना है। फिलहाल दुर्ग 30.6 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म जिला रहा, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान मात्र 10.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
जिला - अधिकतम - न्यूनतम
दुर्ग - 30.6 - 14.0
माना एयरपोर्ट - 30.2 - 17.3
बिलासपुर - 28.6 - 16.8
पेंड्रारोड - 26.6 - 13.0
अंबिकापुर - 26.8 - 10.9
जगदलपुर - 30.6 - 19.6
वर्ष - अधिकतम - न्यूनतम
2024 - 31.5 - 13.8
2023 - 30.6 - 11.9
2022 - 32.8 - 12.2
2021 - 33.4 - 11.2
2020 - 34.4 - 10.9
2019 - 33.6 - 14.2
2018 - 34.8 - 11.0
2017 - 32.4 - 10.4
2016 - 33.4 - 10.8
2015 - 33.2 - 14.8
2014 - 33.4 - 10.2
2013 - 33.0 - 10.9
अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक और गिरावट की संभावना है। इसके बाद तापमान में बहुत अधिक परिवर्तन नहीं होगा। प्रदेश में उत्तरी हवाएं सक्रिय हो चुकी हैं। - एच.पी. चंद्रामौसम विशेषज्ञ, आईएमडी रायपुर