भिलाई

New system : अब अंतिम समय में भी बीएसपी की निविदा में भाग ले सकेंगे कांट्रेक्टर

बीएसपी ने इस्पात भवन सभागार में सर्विस प्रोक्युरमेंट के लिए नई प्रणाली ई-प्रोक्युरमेंट पोर्टल सप्लायर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (एसआरएम-7) का शुभारंभ किया।

2 min read
May 23, 2018
SAIL BSP
New system : अब अंतिम समय में भी बीएसपी की निविदा में भाग ले सकेंगे कांट्रेक्टर

भिलाई. भिलाई इस्पात संयंत्र ने इस्पात भवन सभागार में सर्विस प्रोक्युरमेंट के लिए नई प्रणाली ई-प्रोक्युरमेंट पोर्टल सप्लायर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (एसआरएम-7) का शुभारंभ किया। संयंत्र के महाप्रबंधक प्रभारी (सेवाएं) बी महाराणा ने इस प्रणाली का औपचारिक उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाराणा ने आईटी में बिटकॉइन , आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं इन्टरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) जैसे नवीनतम प्रवृत्तियों को साझा किया और प्रतिस्पर्धी व्यवसाय में बने रहने के लिए नवीनतम तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहित किया।

नए फंक्शन्स की विशेषताओं से रूबरू

कार्यक्रम के प्रारंभ में महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) पीयूष कुमार ने अतिथियों सहित कांट्रेक्ट सेल (वक्र्स), कांट्रेक्ट सेल (नॉन-वक्र्स) के अधिकारियों, प्रचालन प्राधिकारियों, अनुमोदनकर्ता प्राधिकारियों एवं उपस्थित इंकास व सी एंड आईटी बिरादरी का स्वागत किया। उन्होंने एसआरएम-7 में सर्विस प्रोक्युरमेंट के नए फंक्शन्स की विशेषताओं से रूबरू कराया जो एसआरएम-5 में नहीं थे।

आने वाली चुनौतियों को साझा किया

यह भी जानकारी दी कि बीएसपी ने डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाणपत्र के माध्यम से निविदा सुरक्षा की विशेषता के साथ एसआरएम-7 को लागू किया है। उन्होंने एसआरएम-7 का उपयोग करके सामग्री निविदा में आने वाली चुनौतियों को साझा किया। उप महाप्रबंधक (सी एंड आईटी) सोनाली मुखर्जी ने इस कार्यक्रम का संचालन किया उप महाप्रबध्ंाक (सी एंड आईटी) पीके झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

एसआरएम-7 से होगा यह लाभ

वरिष्ठ प्रबंधक (सी एंड आईटी) समता कुमार ने एसआरएम-7 पर एक संक्षिप्त प्रस्तुतिकरण दिया। उन्होंने एसआरएम-7 की विशेष विशेषताओं और सिस्टम पूर्व आवश्यकताओं तथा पोर्टल पर उपलब्ध सहायक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान एसआरएम-7 के लाभों जैसे शीघ्रता से प्रोसेसिंग, ई-टेंडर की स्थिति व वास्तविक समय की जानकारी, पेपर रहित कार्य एवं ऑनलाइन बोली लगाने का लाभ जमा करने की अंतिम मिनट तक आदि विशेषताओं को साझा किया। बोली लगाने वालों को ई-टेण्डरिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एन्क्रिप्शन सुविधा के साथ वर्ग-2 या वर्ग-3 डीएससी होना चाहिए ओपन टेंडर्स के लिए नए विक्रेता स्वयं पोर्टल से ऑनलाइन पर पंजीकरण कर सकते हैं और उस ओपन टेंडर में भाग ले सकते हैं।

Published on:
23 May 2018 08:32 pm