
Bhilai News: छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस मौके पर यूटीडी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां पोस्टर प्रतियोगिता व स्पीच प्रतियोगिता भी कराई गई। यूटीडी के निदेशक डॉ. पीके घोष ने कार्यक्रम का आगाज कराया।
उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान की सफलता वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व होना चाहिए। जिन्होंने अंतरिक्ष में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सीएसवीटीयू के प्रोक्टर कुलपति डॉ. संजय अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि,
अंतरिक्ष दिवस हमें हमारे वैज्ञानिकों की उपलब्धियों की याद दिलाता है। हमें अपने वैज्ञानिकों की सफलता से प्रेरणा लेनी चाहिए और नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रयास करना चाहिए। कुलपति प्रो. एमके वर्मा ने अपने संदेश में कहा कि आज का दिन हमारे देश के वैज्ञानिकों की उपलब्धियों को याद करने और उनकी सफलता से प्रेरणा लेने का है।
प्रतियोगिता में 25 प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान अनुराग चक्रधारी (तृतीय सेमेस्टर एआई), द्वितीय गरिमा साहू, युवराज डहरिया रहे। स्पीच कॉम्पीटिशन में द्वितीय हर्ष शर्मा बने। आशीष वैद्य के साथ कार्तिक पाण्डेय ने भी पुरस्कार जीता।
इस यूनिवर्सिटी का अनोखा निर्णय, विवाद अपना हो या छात्रों का
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने छात्रों से जुड़े मामलों को सुलझाने के लिए लोकपाल नियुक्त किया है। अब ठीक ऐसे ही प्रोफेसर, कर्मचारी, कॉलेज, फीस जैसे मामले सुलझाने विशेष ट्रिब्यूनल का गठन किया गया है। इसमें पूर्व न्यायधीश से लेकर प्रशासनिक स्तर के अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं। यहां पढ़े पूरी खबर
इस साल बंद होगा छत्तीसगढ़ का एक और इंजीनियरिंग कॉलेज
छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय से संबद्ध रायपुर के एमएम इंजीनियरिंग कॉलेज को बंद करने का फैसला कर लिया गया है। इसके लिए कॉलेज ने तकनीकी विवि सीएसवीटीयू में क्लोजर का आवेदन कर दिया है। नए सत्र के पहले इसकी प्रक्रिया पूरी हो सकती है। यहां पढ़े पूरी खबर