सीएसवीटीयू प्रशासन ने बीएसपी स्पॉन्सर्ड फीस को बढ़ाने की मांग की थी, जिससे बीएसपी प्रबंधन ने इनकार कर दिया। सीएसवीटीयू ने फीस रिवाइज करने को लेकर बीएसपी को पत्र लिखे, मगर कोई पॉजीटिव जवाब नहीं मिला। विवि का कहना है कि बीएसपी स्पॉन्सर सीट के लिए जितना व्यय करता है, उससे कोर्स का संचालन अब नहीं किया जा सकता। इसको देखते हुए फीस बढ़ाने की मांग की गई है।