भिलाई

CSVTU New Courses 2026: नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, MBA समेत कई नए टेक्निकल कोर्स शुरू, AICTE से मंजूरी

Bhilai News: छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (CSVTU) के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (UTD) में सत्र 2026-27 से छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए कई नए टेक्निकल और जॉब ओरिएंटेड कोर्स शुरू होने जा रहे हैं।

2 min read
May 21, 2026
MBA समेत कई नए टेक्निकल कोर्स शुरू (photo-patrika)

CSVTU New Courses 2026: इस साल से छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) में एमबीए कोर्स शुरू होने जा रहा है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) से मंजूरी मिलने के बाद सत्र 2026-27 से कई नए टेक्निकल और जॉब ओरिएंटेड कोर्स शुरू किए जाएंगे। यूटीडी में एमबीए की 60 सीटों पर एडमिशन होगा। इसके साथ ही बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 60 सीट और एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 18 सीटों वाले नए कोर्स भी शुरू होंगे।

यूनिवर्सिटी ने वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए भी अलग से कोर्स तैयार किए हैं, ताकि नौकरी करने वाले लोग भी आगे की पढ़ाई कर सकें। इनमें बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 20 सीट, बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग-एआई की 30 सीट, एमटेक सिविल स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की 6 सीट और एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 6 सीट शामिल होंगी।

ये भी पढ़ें

AI, WhatsApp और चिट से नकल, CSVTU परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, अब बिलासपुर IG करेंगे जांच

CSVTU New Technical Courses: मिलेगी प्रैक्टिकल ट्रेनिंग

यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि नए कोर्स आज की इंडस्ट्री और नौकरी की जरूरतों को ध्यान में रखकर शुरू किए जा रहे हैं। छात्रों को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और लैब के जरिए भी पढ़ाई कराई जाएगी। यूटीडी में आधुनिक लैब और अनुभवी फैकल्टी की मदद से छात्रों को नई टेक्नोलॉजी की जानकारी दी जाएगी। आने वाले समय में एडमिशन प्रक्रिया और बाकी जानकारी यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

पहले से यह कोर्स

यूटीडी में पहले से भी कई टेक्निकल कोर्स चल रहे हैं। बीटेक ऑनर्स सीएसई-एआई और बीटेक ऑनर्स सीएसई-डीएस में 90-90 सीटें हैं। वहीं बीटेक ऑनर्स सिविल इंजीनियरिंग में 60 सीटों पर पढ़ाई हो रही है। इसके अलावा इंडस्ट्रियल सेफ्टी एंड फायर सेफ्टी और माइनिंग इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स भी 60-60 सीटों के साथ संचालित हैं।

पोस्ट ग्रेजुएशन लेवल पर भी यूनिवर्सिटी में कई स्पेशलाइज्ड कोर्स चल रहे हैं। इनमें एमटेक एनर्जी एंड एनवायरमेंट इंजीनियरिंग, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई, बायोमेडिकल इंजीनियरिंग, एनवायरमेंट एंड वॉटर रिसोर्स इंजीनियरिंग और अर्बन प्लानिंग जैसे कोर्स शामिल हैं। इन सभी में 18-18 सीटें तय की गई हैं।

डॉ अरुण अरोरा, कुलपति, सीएसवीटीयू के मुताबिक, नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार यूनिवर्सिटी लगातार नए और रोजगार से जुड़े कोर्स शुरू कर रही है। इन कोर्सों से छात्रों को बेहतर करियर के मौके मिलेंगे।

ये भी पढ़ें

CSVTU का बड़ा फैसला: अब सिर्फ अनपेड जर्नल्स में ही मान्य होंगे रिसर्च पेपर, गुणवत्ता सुधारने सख्त नियम लागू
Published on:
21 May 2026 03:12 pm
Also Read
View All