भिलाई

Diwali Bonus: कर्मचारियों को लग सकता है बड़ा झटका, बोनस पर हुई बैठक में छिड़ी बहस! बना सस्पेंस

Diwali Bonus: कर्मचारियों को बोनस देने पर मंगलवार की बैठक में कोई निर्णय नहीं हुआ। करीब सात घंटे चली बैठक में प्रबंधन और यूनियन के बीच खींचतान ही चलती रही।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2024, 1:49 PM IST
DIwali bonus

Diwali Bonus: सेल-बीएसपी के कर्मचारियों को बोनस देने पर मंगलवार की बैठक में कोई निर्णय नहीं हुआ। करीब सात घंटे चली बैठक में प्रबंधन और यूनियन के बीच खींचतान ही चलती रही। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील (एनजेसीएस) की बैठक दिल्ली में हुई। पूर्व वर्षों में भी बोनस को लेकर कई-कई दौर की बैठकें होती रही है। इस बार भी वही स्थिति निर्मित हो रही है। बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। शाम 6.15 बजे बैठक बेनतीजा समाप्त हो गई।

जानकारी के मुताबिक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) प्रबंधन बोनस के फार्मूले को लेकर अड़ा रहा। प्रबंधन ने 26,082 बोनस देने का प्रस्ताव रखा। जिसे यूनियन नेताओं ने सिरे से खारिज कर दिया। बैठक में जद्दोजहद होती रही। फिर प्रबंधन नें प्रस्ताव में 418 रुपए की वृद्धि कर 26,500 रुपए देने का प्रस्ताव रखा। यूनियन नेताओं ने प्रबंधन के इस प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया। बुधवार को सभी यूनियन के नेता इंटक के राष्ट्रीय कार्यालय में बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

7 घंटे चली एनजेसीएस की बैठक

सीटू ने कहा कि 40,500 से अधिक पर चर्चा शुरू हो। प्रबंधन पुराने फार्मूले पर अड़ा रहा, सभी यूनियन ने उनके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। बुधवार को यूनियन नेता इसको लेकर दिल्ली में बैठक करेंगे, जिससे अलग-अलग प्लांट के नेता भी जुड़ेंगे।

26 हजार रुपए बन रहा बोनस

सेल प्रबंधन की ओर से कहा गया कि फार्मूला पहले से तय है, उसके मुताबिक ही सेल कर्मियों को बोनस दिया जाएगा। प्रबंधन ने प्रस्ताव के तौर पर कर्मियों को 26,082 रुपए बोनस देने की बात कही। इस पर यूनियन नेता नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को वे खारिज करते हैं। इस राशि पर वे चर्चा करने को भी तैयार नहीं है। इसके बाद लंच का वक्त हो गया।

सेल प्रबंधन अपनी बात पर अड़ा रहा

सेल प्रबंधन बोनस के मामले में अपनी बात पर अड़ा रहा। यूनियन नेता बार-बार प्रबंधन से बोनस के फार्मूले को बदलने की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रबंधन ने स्पष्ट कह दिया कि बोनस को लेकर फार्मूला एनजेसीएस के एग्रीमेंट के मुताबिक है। इस वजह से एग्रीमेंट के मुताबिक ही बोनस दिया जाएगा। आखिर शाम 6.15 बजे बैठक बेनतीजा खत्म हो गई। बैठक में इंटक से डॉ. जी संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे, सीटू से ललित मोहन मिश्रा, विश्व रूप बनर्जी, एचएमएस से संजय वधावकर, राजेंद्र सिंह, एटक से विद्यासागर गिरी, रामाश्रय प्रसाद, बीएमएस डीके पाण्डेय और प्रबंधन से डायरेक्टर पर्सनल, केके सिंह, डायरेक्टर फाइनेंस मौजूद थे।

Updated on:
2 Oct 2024, 1:49 PM IST
Published on: