Diwali 2025: भिलाई जिले में इस बार दीपोत्सव का पर्व पांच नहीं, बल्कि पूरे छह दिनों तक मनाया जाएगा। 18 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक घर-आंगन में दीयों की रौनक छाई रहेगी।
Diwali 2025: छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में इस बार दीपोत्सव का पर्व पांच नहीं, बल्कि पूरे छह दिनों तक मनाया जाएगा। 18 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक घर-आंगन में दीयों की रौनक छाई रहेगी। धनतेरस पर ही दीपोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। धर्मशास्त्रों के अनुसार, कभी-कभी चंद्रगति के कारण एक ही तिथि दो दिनों तक रहती है।
यही कारण है कि इस बार भी दीपावली पर दो दिन अमावस्या का संयोग बन रहा है। 2022 में सूर्यग्रहण के कारण, 2023 और 2024 की तरह इस बार भी दो दिन अमावस्या रहेगी। इस वर्ष 2025 में भी यही स्थिति बनी है।
18 अक्टूबरधनतेरस
19 अक्टूबररूप चतुर्दशी
20 अक्टूबर दिवाली एवं लक्ष्मी पूजन
21 अक्टूबर स्नानदान अमावस्या
22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर भाईदूज
छह दिनों तक घर-आंगन दीपों से जगमगाते रहेंगे और श्रद्धालु उल्लास के साथ दीपोत्सव की मस्ती में डूबे रहेंगे।
धनत्रयोदशी से लेकर गोवर्धन पूजा और भाईदूज तक दीपोत्सव चलता है। 20 अक्टूबर की शाम 5: 59 बजे से अमावस्या तिथि आरंभ होकर 21 अक्टूबर की शाम तक रहेगी। इस तरह 21 अक्टूबर को स्नानदान अमावस्या रहेगी। हालांकि लक्ष्मी पूजन को लेकर भी अलग-अलग मत हैं।
श्रीनरनारायण मंदिर दुर्ग के महंत यज्ञानंद ब्रम्हचारी के मुताबिक इस वर्ष संवत 2082, सन 2025 में कार्तिक कृष्ण पक्ष में 18 अक्टूबर शनिवार को धनतेरस,19 अक्टूबर रविवार को यम चौदस व श्रीहनुमान जयंती, 20 अक्टूबर सोमवार को नरक चौदस, 20 को शाम के बाद अमावस्या, 21 अक्टूबर मंगलवार को श्रीमहालक्ष्मी पूजन दीपावली, 22 अक्टूबर बुधवार को गोवर्धन पूजा, 23 अक्टूबर गुरुवार को यमदूज, भाई दूज मनाया जाना शास्त्र सम्मत है।